खबर

प्राइम वीडियो की 2 सीजन, 16 एपिसोड, 100 करोड़ बजट वाली वेब सीरीज में 56 सितारों का कैमियो, अमीरों जिंदगी पर बने शो को मिली 8.2 IMDb रेटिंग | Prime Video Two season 16 episods 56 cameos budget 100 crore rich people life Web Series 8.2 IMDb rating



नई दिल्ली:

आज के समय की बात करें तो लोगों का रुझान फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज भी लोगों की पसंद बनती जा रही हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे मे बताएंगे, जो अमीर लोगों की जिंदगियों से जुड़ी हुई है. दिखने में पैसे वाले लोगों की ऐसी दुनिया, जिसकी चमक-दमक हर किसी को पसंद आती है. ये वेब सीरीज आपको उस चमक से मिलवाती है. लेकिन इसके पीछे की कहानी जब सामने आती है तो हर किसी का नजरिया बदल जाता है. प्राइम वीडियो (Prime Video) की ओरिजिनल वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन (Made in Heaven)’ जिसको देखकर पहली नजर में लगेगा की ये कहानी सिर्फ अमीरों की चमक-दमक दिखा रही है. लेकिन जैसे-जैसे कैमरा इन शादियों के पीछे जाता है, तो कहानी की तस्वीर बदलने लगती है. हर शादी की तैयारियों, दुल्हन की मुस्कान और भारी-भरकम कपड़ों के पीछे एक राज छिपा होता है. हर परिवार की अपनी परेशानी और हर रिश्ते में एक अलग ही पेच होता है.

यही वजह है कि ये सीरीज जब रिलीज हुई तो अपनी कहानी, बड़े स्टार्स और अपने बजट को लेकर के चर्चा में आ गई. 2 सीजन और 16 एपिसोड वाली इस सीरीज में अमीर इंडियन फैमिली की दुनिया का दूसरा चेहरा दिखाया गया और इसे IMDB पर 8.2 रेटिंग मिली. 

दिल्ली की शादियों से शुरू होती है कहानी

हम बात कर रहे हैं ‘मेड इन हेवन’ की जिसका पहला सीजन 8 मार्च 2019 की आया था. इसमें दिल्ली के दो वेडिंग प्लानर्स तारा खन्ना और करण मेहरा की कहानी को दिखाया गया था. तारा का किरदार शोभिता धुलिपाला और करण का किरदार अर्जुन माथुर ने निभाया था. इनके साथ जिम सर्भ, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोड़ा और शिवानी रघुवंशी जैसे एक्टर्स भी लीड रोल में थे. इस शो का कॉन्सेप्ट सिर्फ शादी की तैयारियां करना ही नहीं था, बल्कि हर शादी में रिश्तों, सामाजिक सोच और बदलते इंडिया की तस्वीर सामने आती है.

बड़े बजट में बनी, दूसरे सीजन में और बढ़ा स्केल

इस सीरीज का बजट लगभग 100 करोड़ बताया जा रहा है. इस सीरीज को खास बनाया इसकी कहानी के साथ ही इसके महंगे सेट और बिग फैट वेडिंग के साथ इसके हर एपिसोड में अलग परिवार और अलग कहानी का जुड़ना था. सीरीज के दूसरे सीजन में मेकर्स ने स्केल को और बड़ा कर दिया. राधिका आप्टे, मृणाल ठाकुर, दीया मिर्जा, पुलकित सम्राट, संजय कपूर, नीलम कोठारी, समीरा सोनी और शिबानी दांडेकर जैसे कलाकार नजर आए. इसमें फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी और अनुराग कश्यप ने भी कैमियो किया.

यह भी पढ़ें | न हीरो, न विलेन, फिर भी सुपरहिट हैं ये 7 वेब सीरीज, देखने में लगती है हर परिवार की कहानी

16 कलाकार 56 कैमियों 

सीरीज के दोनों सीजन की बात करें तो इसमें 10 स्टार्स के साथ 56 सेलेब्स का कैमियो भी था. इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म कितने बड़े स्केल पर बनाई गई है. इसमें 10 स्टार्स ने काम किया था, शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, कल्कि कोचलिन, जिम सर्भ, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी, मोना सिंह, त्रिनेत्रा हल्दार गुमाराजू, इश्वाक सिंह ने काम किया था. वहीं इसमें 56 सेलेब्स ने कैमियों किया था. 

चमक के पीछे छिपा सच

‘मेड इन हेवन’ को खास बनाने के पीछे इसकी कहानी को जिस तरह से पर्दे पर दिखाया गया वो था. इस शो को 5 डायरेक्टर्स ने मिलकर बनाया था,  जोया अख्तर, नित्या मेहरा, प्रशांत नायर, अलंकृता श्रीवास्तव, नीरज घेवान और रीमा कागती ने डायरेक्ट किया था. इसमें अमीर परिवारों की जिंदगी का सिर्फ ग्लैमर नहीं दिखाया है. बल्कि शादी के बहाने इसमें रंगभेद, एक साथ कई शादी, प्यार में धोखा, LGBTQ+ और रिश्तो में प्यार से ज्यादा दिखावा दिखाया गया है.
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button