खबर

बॉलीवुड का वो गाना, जिसमें दारा सिंह का नजर आया था रोमांटिक अंदाज, 62 साल बाद यूट्यूब पर फिर कर रहा ट्रेंड | dara singh 62 year old song again trends on youtube doordarshan ramayan hanuman seen romantic for the first time



दारा सिंह का नाम आते ही लोगों के दिमाग में सिर्फ ताकत, एक्शन और कुश्ती की तस्वीर उभरती है. लेकिन क्या आपने उन्हें रोमांस करते हुए देखा है? इन दिनों यूट्यूब पर उनका एक पुराना गाना लोगों का दिल जीत रहा है. 62 साल पहले रिलीज हुआ ये गीत वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे बार बार सुन रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि जिस फिल्म का ये गाना है. उसमें दारा सिंह सिर्फ दुश्मनों से ही नहीं, बल्कि एक प्यार में दीवानी राजकुमारी की खातिर जादूगर, रहस्यमयी बौनों और एक बड़ी सी छिपकली जैसे खतरनाक दुश्मनों से भी भिड़ते भी नजर आते हैं.

रफी-लता की आवाज, दारा सिंह का रोमांस

साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म ‘सैमसन’ का सुपरहिट रोमांटिक गीत ‘एक बात है कहने की, आंखों से कहने दो’ इन दिनों यूट्यूब पर जबरदस्त पसंद किया जा रहा है. 12 जुलाई 2026 को अपलोड किए गए इस वीडियो को 57 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर की जादुई आवाज, मजरूह सुल्तानपुरी के खूबसूरत बोल और चित्रगुप्त का मधुर संगीत इस गाने को ऐसा एहसास देते हैं कि सुनते ही पुराने दौर की यादें ताजा हो जाती हैं. गाने में दारा सिंह और अमीता की सादगी भरी केमिस्ट्री देखने लायक है. जिन्हें लगता है कि दारा सिंह सिर्फ एक्शन ही कर सकते थे. उनके लिए ये गीत किसी सरप्राइज से कम नहीं है. यही वजह है कि कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि ऐसे गाने और ऐसी आवाजें अब सिर्फ यादों में बची हैं.

अनोखी फिल्मों में गिनी जाती है ‘सैमसन’

नानाभाई भट्ट के डायरेक्शन में बनी ‘सैमसन’ उस दौर की सबसे अलग फैंटेसी फिल्मों में मानी जाती है. फिल्म में दारा सिंह ने बाइबिल के मशहूर सूरमा सैमसन का किरदार निभाया था. लेकिन कहानी सिर्फ ताकत की नहीं है. यहां एक प्रेम में पागल राजकुमारी है. उसकी खुद की एक सेना है, एक खतरनाक जादूगर है, उसके जादुई बौने हैं और एक डायनासोर जैसी विशाल छिपकली भी है. यानी हर कुछ मिनट में नया रोमांच दर्शकों का इंतजार करता है. फिल्म में अमीता और फिरोज खान ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं. उस दौर में इतने बड़े पैमाने पर फैंटेसी, रोमांच और रोमांस को एक साथ पर्दे पर लाना अपने आप में बड़ी बात थी. IMDb पर फिल्म को 6.3/10 की रेटिंग मिली है.

यह भी पढ़ें: बेटे की शादी से 10 दिन पहले किशोर कुमार को पता चला ‘बहू’ का ऐसा राज, जानकर सिंगर को लगा था गहरा सदमा, मुश्किल से बची जान




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button