

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Group D Level-1 CBT Exam 2026 का आयोजन करने जा रहा है. रेलवे की यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होने वाली है. रेलवे ग्रुप डी लेवल-1 की परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित होने वाली है. इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त 2026 को आयोजित होगी. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है. वहीं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है.
रेलवे के हाजीपुर मंडल ने दानापुर से पूर्णिया कोट के बीच 2 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचान की घोषणा की है. इसके तहत पाटलिपुत्र-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-मानसी-सहरसा के रास्ते दानापुर और पूर्णिया कोर्ट के मध्य 02 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.
दानापुर से पूर्णिया और पूर्णिया से दानापुर के लिए 2 जोड़ी ट्रेन
रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं. ऐसे में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल पहुंचने और फिर वापस अपने होम टाउन पहुंचने के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी है. इसमें गाड़ी सं. 03201/03202 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल और गाड़ी सं. 03207/03208 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल ट्रेन शामिल है. रेलवे ने इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल जारी किया है.
गाड़ी सं. 03201/03202 परीक्षा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी सं. 03201 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 2 अगस्त और 4 अगस्त को पूर्णिया कोर्ट से 16.00 बजे प्रस्थान कर 18.30 बजे सहरसा, 20.28 बजे मानसी, 20.40 बजे खगड़िया, 21.18 बजे बेगुसराय, 21.50 बजे बरौनी, 23.05 बजे समस्तीपुर, अगले दिन 00.15 बजे मुजफ्फरपुर, 01.45 बजे हाजीपुर, 02.00 बजे सोनपुर एवं 02.50 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 03.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी सं. 03202 दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल 3 अगस्त और 5 अगस्त को दानापुर से 19.30 बजे खुलकर 19.45 बजे पाटलिपुत्र, 20.38 बजे सोनपुर, 20.50 बजे हाजीपुर, 22.20 बजे मुजफ्फरपुर, अगले दिन 00.30 बजे समस्तीपुर, 01.55 बजे बरौनी, 02.23 बजे बेगुसराय, 02.58 बजे खगड़िया, 03.18 बजे मानसी एवं 05.55 बजे सहरसा रुकते हुए 08.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी.
इस परीक्षा स्पेशल में स्लीपर क्लास के 14, जनरल क्लास के 04 एवं SLRD के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे.
गाड़ी सं. 03207/03208 परीक्षा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी सं. 03207 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर परीक्षा स्पेशल 03.08.26 एवं 05.08.26 को पूर्णिया कोर्ट से 16.00 बजे प्रस्थान कर 18.30 बजे सहरसा, 20.28 बजे मानसी, 20.40 बजे खगड़िया, 21.18 बजे बेगुसराय, 21.50 बजे बरौनी, 23.05 बजे समस्तीपुर, अगले दिन 00.15 बजे मुजफ्फरपुर, 01.45 बजे हाजीपुर, 02.00 बजे सोनपुर एवं 02.50 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 03.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी सं. 03208 दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल 04.08.26 एवं 06.08.26 को दानापुर से 19.30 बजे खुलकर 19.45 बजे पाटलिपुत्र, 20.38 बजे सोनपुर, 20.50 बजे हाजीपुर, 22.20 बजे मुजफ्फरपुर, अगले दिन 00.30 बजे समस्तीपुर, 01.55 बजे बरौनी, 02.23 बजे बेगुसराय, 02.58 बजे खगड़िया, 03.18 बजे मानसी एवं 05.55 बजे सहरसा रुकते हुए 08.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी.
इस परीक्षा स्पेशल में स्लीपर क्लास के 05, जनरल क्लास के 07 एवं SLRD के 02 कोच सहित कुल 14 कोच होंगे.
यह भी पढ़ेंः आज से बदल गए तत्काल टिकट बुकिंग के नियम: जानिए अब काउंटर और ऑनलाइन कैसे मिलेगा टिकट





