खबर

बिस्लेरी जैसा साफ पानी क्या सच में बढ़ाता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर का जवाब जानकर पीने से पहले 100 बार सोचेंगे | bisleri-carcinogen-scare-can-drinking-water-increase-cancer-risk



हम में से ज्यादातर लोग पानी पीते समय ये नहीं सोचते कि गिलास में मौजूद पानी में क्या-क्या मिला हो सकता है. पानी साफ दिखे, स्वाद सामान्य हो और उसमें कोई गंध न हो, तो हम उसे सेफ मान लेते हैं. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि सिर्फ इन संकेतों से ये बिल्कुल भी तय नहीं किया जा सकता कि पानी में किसी तरह का हानिकारक तत्व नहीं है. साफ दिखने वाले पानी में भी कई तरह के हानिकारण केमिकल्स होते हैं. 

इस विषय पर H.O.P.E ऑन्कोलॉजी के मेडिकल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. अमीश वोरा का कहना है कि गंदे पानी को साफ करने की प्रक्रिया के दौरान बनने वाले कुछ केमिकल्स पीने के पानी में पहुंच सकते हैं. लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. हाल में फॉरएवर केमिकल्स और बिसलेरी से जुड़े विवाद के बाद ये सवाल फिर चर्चा में है कि क्या पीने का पानी कैंसर का कारण बन सकता है? यहां जानते हैं इस विषय को विस्तार से

क्या पानी से कैंसर हो सकता है?

डॉक्टर इसका सीधा जबाव देते हुए कहते हैं हां, लेकिन इसका रिस्क पानी पीने की मात्रा और समय पर निर्भर करता है. कुछ केमिकल्स को कैंसर पैदा करने वाला या संभावित कैंसरकारक माना जाता है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि ऐसे पानी का एक बार सेवन करने से कैंसर हो जाएगा. कैंसर आमतौर पर लंबे समय में विकसित होने वाली बीमारी है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि किसी व्यक्ति ने कितनी मात्रा में और कितने वर्षों तक दूषित पानी का सेवन किया.

किन केमिकल्स से है ज्यादा खतरा?

डॉक्टर का कहना है कि आर्सेनिक हमारे देश सहित कई अन्य देशों के भूजल में नैचुरल रूप से पाया जाता है. लंबे समय तक इसके सेवन को स्किन, लंग्स और यूरीनरी ट्रैक के कैंसर से जोड़ा गया है. इसी तरह क्लोरीन की मदद से पानी को कीटाणुमुक्त करने के दौरान ट्राईहैलोमीथेन (THMs) जैसे यौगिक बन सकते हैं. कुछ स्टडी में इनका संबंध यूरीनरी और कोलोरेक्टल कैंसर के बढ़े हुए खतरे से पाया गया है. इसके अलावा नाइट्रेट, पीएफएएस यानी फॉरएवर केमिकल्स और कुछ रेडियोधर्मी तत्व भी लंबे समय तक शरीर में पहुंचकर कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं.

बिस्लेरी मामले के बाद क्यो क्या मिलती है हमें  सीख?

हाल ही में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बिस्लेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. जांच के दौरान पैकेज्ड पानी के एक सैंपल में तय सीमा से अधिक ब्रोमेट और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) पाए जाने की बात सामने आई.

एक्सपर्ट का कहना है कि ये मामला एक विशेष बैच और सैंपल से जुड़ा है. इससे ये नहीं माना जा सकता कि हर बोतल असुरक्षित है. एक बार दूषित पानी पी लेने से कैंसर नहीं होता, लेकिन सालों तक लगातार संपर्क चिंता का विषय हो सकता है.

ऐसे पानी से सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?

डॉक्टर कहते हैं कि पानी के सोर्स की जानकारी रखें, जरूरत पड़ने पर उसकी जांच कराएं और उपयुक्त फिल्टर का इस्तेमाल करें. साथ ही ये भी समझना जरूरी है कि धूम्रपान, शराब, मोटापा और फिजिकल एक्टिविटी न होने से भी कैंसर होने का रिस्क बढ़ता है. ऐसे में सिर्फ पानी की दोष देना सही नहीं है. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button