खबर

बच्चों का सैनिक स्कूल में जाने का सपना होगा पूरा, कक्षा 6 और 9 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू | AISSEE 2027 Registration starts sainik school admission form exam pattern



सैनिक स्कूल में अपने बच्चे का एडमिशन कराने का सपना देखने वाले पेरेंट्स के लिए बड़ा मौका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है. कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए ये रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं. आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर 2 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. लोग लंबे समय से रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि पिछली बार की तुलना में इस बार रजिस्ट्रेशन में देरी हुई है. 

31 जनवरी को होगी परीक्षा

AISSEE परीक्षा के बाद देशभर के मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन दिया जाता है.  ये एक प्रवेश परीक्षा है, जिसके बिना सैनिक स्कूल में एडमिशन नहीं हो सकता है. नए सैनिक स्कूलों में भी इसी तरह से एडमिशन लिए जाएंगे. इसके लिए 31 जनवरी 2027 को देशभर में परीक्षा होगी. 

कौन कर सकता है आवेदन?

सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की उम्र 13 से 15 साल के बीच मांगी गई है. इसकी गणना 31 मार्च 2027 तक होगी. यानी बच्चे का जन्म अप्रैल 2012 से लेकर 31 मार्च 2014 के बीच होना जरूरी है. आवेदन के लिए फीस की बात करें तो ये जनरल, ओबीसी और बाकी वर्गों के लिए 850 रुपये है. वहीं SC-ST के लिए 700 रुपये की फीस लगती है. 

क्या होता है एग्जाम पैटर्न?

AISSEE परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इसमें मैथ्स के सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं. कक्षा 6 के लिए कुल 150 में से 50 सवाल इसी विषय से होते हैं. हर सवाल के तीन नंबर दिए जाएंगे. वहीं इंटेलिजेंस, जनरल नॉलेज और लैंग्वेज के 25-25 सवाल पूछे जाएंगे. इनके लिए 50 नंबर मिलेंगे. पूरा पेपर 300 नंबरों का होगा और इसके लिए 150 मिनट दिए जाएंगे.

कक्षा 9वीं की बात करें तो इसमें 180 मिनट का वक्त मिलता है. इसमें 400 नंबर का पेपर होता है और 150 सवाल पूछे जाते हैं. मैथ्स के सबसे ज्यादा 50 सवाल पूछे जाते हैं, जिसमें हर सवाल 4 नंबर का होता है. 

यह भी पढ़ें | नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल की फीस में कितना अंतर? आखिर एडमिशन क्यों है इतना मुश्किल

यह भी पढ़ें | आर्मी स्कूल और सैनिक स्कूल में क्या होता है अंतर? जानिए यहां एडमिशन प्रोसेस से लेकर फीस तक की फुल डिटेल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button