खबर

फरीदाबाद: चौथी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप | haryana faridabad woman dies falling from fourth floor in laws accused murder


फरीदाबाद:

हरियाणा के फरीदाबाद में बिहार की सरकारी टीचर रितु (37) की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. टीचर कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल फरीदाबाद आई थीं. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है. रविवार को बिहार से फरीदाबाद पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए.

परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें दो दिन तक नहीं दी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि मृतका का पति और जेठानी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. उसकी हत्या कर शव को हादसा दिखाने की कोशिश की गई है.

क्या है पूरा मामला?

मृतका रितु बिहार के शिक्षा विभाग में सरकारी टीचर थीं. उनकी मां चांदनी देवी ने बताया कि रितु के पति पंकज शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं और उनकी तैनाती लद्दाख में है. मां का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले पंकज ने रितु से जबरन सरकारी नौकरी छुड़वा दी थी. इसके बाद, रितु 14 जुलाई को फरीदाबाद के सेक्टर-9 स्थित अपनी ससुराल आई थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

परिजनों के मुताबिक, 17 जुलाई की दोपहर रितु की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई. मायके वालों का आरोप है कि घटना से पहले रितु का अपनी बड़ी जेठानी से विवाद हुआ था और उसने इसकी जानकारी फोन पर भी दी थी. उनका दावा है कि रितु को धक्का देकर नीचे गिराया गया.

ये भी पढ़ें: फरीदाबाद में बदमाशों का खुला तांडव; लाठी-डंडे और हथियार लहराते CCTV में कैद हुए उपद्रवी

‘परिवार को नहीं दी घटना की जानकारी…’

मृतका के चाचा संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि घटना के बाद दो दिन तक परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी गई. उन्होंने यह भी दावा किया कि घटना का की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी गई है, जिसमें रितु ऊपर से नीचे गिरती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हो गई है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियम के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button