

प्लास्टिक की बाल्टी सभी के घर में होती है. नहाने से लेकर, कपड़े धोने और पोछा लगाने के लिए बाल्टी का इस्तेमाल किया जाता है और फिर काम होने के बाद बाल्टी को सही से बिना साफ किए ऐसे ही पानी मारके छोड़ देते हैं, जिससे धीरे-धीरे बाल्टी पर पीले दाग, मैल और गंदगी जमने लगती है और फिर बाल्टी काली पड़ जाती है. बाल्टी पुरानी लगने लगती है और फिर बाल्टी इस्तेमाल के लायक भी नहीं रहती. ऐसे में उसे साफ करने के लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद सिरका, बेकिंग सोडा, नींबू, नमक और टूथपेस्ट जैसी चीजों की मदद से दाग साफ किए जा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें.
नींबू और नमक
अगर, आपकी बाल्टी पर पीले दाग पड़ गए हैं, तो नींबू और नमक इसे साफ करने में आपकी मदद कर सकते हैं. आधे नींबू पर थोड़ा नमक लगाएं और इसे दाग वाली जगह पर धीरे-धीरे रगड़ें. कुछ देर बाद बाल्टी को पानी से धो लें. जरूरत पड़ने पर स्पंज से भी सफाई कर सकते हैं. इससे बाल्टी साफ हो सकती है.
बेकिंग सोडा और सिरका
गंदी बाल्टी में 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें. उसमें आधा कप सफेद सिरका मिलाएं. इस 15 मिनट के लिए बाल्टी में लगाकर ऐसे ही छोड़ दें, ताकि रिएक्शन से गंदगी और दाग फूल जाएं. इसके बाद एक स्क्रबर या ब्रश की मदद से बाल्टी को अच्छी तरह रगड़ लें. इसके बाद बाल्टी का पानी से धो लें. इससे तरीके से बाल्टी अच्छे साफ होगी और नई जैसी दिखाई देगी.
बाल्टी पर दाग न जमने दें
बाल्टी को साफ रखने के लिए इस्तेमाल के बाद एक बार पानी से जरूर धोएं. धोने के बाद उसे उल्टा करके पानी निकाल दें और सूखने दें. इसके साथ ही बाल्टी की सफाई के लिए स्पंज या कपड़े का इस्तेमाल करें. बहुत खुरदरे स्क्रबर से प्लास्टिक पर खरोंच पड़ सकती है.
दाग वाली जगह पर लगाएं टूथपेस्ट
अगर बाल्टी के किसी खास हिस्से पर दाग जमा है, तो थोड़ी मात्रा में सफेद टूथपेस्ट लगाकर कपड़े या स्पंज से धीरे रगड़ें. बहुत ज्यादा जोर से न रगड़ें, क्योंकि इससे प्लास्टिक पर खरोंच आ सकती है. सफाई के बाद बाल्टी को पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद बाल्टी को सूखने के लिए उल्टा करके रख दें.
यह भी पढ़ें:- कॉकरोच और कीड़े-मकोड़े को भगाने के लिए 5 केमिकल-फ्री उपाय, तुरंत दिखेगा असर
यह भी पढ़ें:- तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके





