खबर

वृद्ध आश्रम में मिली महिला से बीआर चोपड़ा को मिला आइडिया, 30 साल बाद 2003 में आई फिल्म में पिरोया, 7 गाने, बिग बी ने 3 को दी आवाज | BR Chopra get idea from retirement home women sad story made film after 30 years in 2003 7 songs in 3 Big B sung



नई दिल्ली:

बीआर चोपड़ा की महाभारत के बारे में 90 के दशक के लोग अच्छी तरह वाकिफ होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2003 में आई एक फिल्म को उन्होंने प्रोड्यूस किया था, जिसका आइडिया उन्हें 30 साल पहले एक वृद्धआश्रम में मिली महिला की दिल चीरने वाली कहानी से मिला था. खास बात यह है कि फिल्म में वह दिलीप कुमार को कास्ट करना चाहते थे. लेकिन बाद में यह रोल अमिताभ बच्चन की झोली में गिरा. वहीं इतना ही नहीं बिग बी ने इस फिल्म में 3 गानों को भी आवाज दी, जिसमें से एक तो लोगों को इमोशनल कर देता है. 

2003 में आई फिल्म का बीआर चोपड़ा ने दिया आइडिया

 यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि 2003 में रिलीज हुई फिल्म बागबान है, जिसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी लीड रोल में थे. वहीं सलमान खान और महिमा चौधरी का एक्सटेंडेड कैमियो देखने को मिला था. IMdb के अनुसार, बी.आर. चोपड़ा (प्रोड्यूसर) को इस फिल्म का आइडिया 30 साल पहले डेनमार्क के कोपेनहेगन की ट्रिप के दौरान आया था. जहां वह रिटायरमेंट होम में एक महिला से मिले, जिसने उन्हें बताया कि कैसे उनके अपने बच्चों ने उन्हें वहां छोड़ दिया था और तब से उससे मिलने भी नहीं आए थे. 

ये भी पढ़ें- कुमार सानू का 35 साल पुराना गाना, मिला था दूसरा फिल्मफेयर अवॉर्ड, प्रोड्यूसर्स ने ठुकराया, बना 1991 का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग

बागबान फिल्म के 7 गाने हैं सुपरहिट

बागबान एक फैमिली फिल्म है, जिसके गानों को आदेश श्रीवास्तव ने कंपोज किया है और समीर ने लिखा. हालांकि एक गाना हरिवंश राय बच्चन ने लिखा है, जो है होली खेले रघुवीरा. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी तीन गानों को आवाज दी. इसके अलावा उदित नारायण, अलका याग्निक, हेमा सरदेसाई, सुदेश भोसले और ऋचा शर्मा जैसे सिंगर्स का भी नाम बागबान के साउंड ट्रैक में शामिल है. 

बागबान के गाने-

पहले कभी ना मेरा हाल (उदित नारायण, अलका याग्निक)
2. चली चली फिर- अमिताभ बच्चन, सुदेश भोंसले, आदेश श्रीवास्तव, हेमा सरदेसाई, अलका याग्निक
3. मैं यहां तू वहां- अमिताभ बच्चन, सुदेश भोंसले, अलका याग्निक
4. मेरी मखना मेरी सोनिये- अमिताभ बच्चन, सुदेश भोंसले, अलका याग्निक
5. ओ धरती तरसे अंबर बरसे- अमिताभ बच्चन, सुदेश भोंसले, ऋचा शर्मा
6. होली खेले रघुवीरा- अमिताभ बच्चन, सुदेश भोंसले, सुखविंदर सिंह, अलका याग्निक, उदित नारायण
7. ॐ जय जगदीश (आरती)- उदित नारायण, स्नेहा पंत

बागबान के बारे में

बागबान फिल्म को रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. जबकि बीआर चोपड़ा के अलावा आचला नागर, सतीश भटनागर, राम गोविंद, शफीक अनसारी और सलीम जावेद ने लिखा था. फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी लीड रोल में थे. जबकि सलमान खान और महिमा चौधरी का एक्सटेंडेड कैमियो थे. फिल्म ने 10 करोड़ के बजट में 43.11 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. 

ये भी पढ़ें- 1970 में फिल्मों के इंटरवल में चलता था राजेश खन्ना की इस फिल्म का ट्रेलर,  6 के छह गाने आज ब्लॉकबस्टर, किशोर, लता, रफी, आशा ने बनाया कल्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button