खबर

पौड़ी गढ़वाल में हाथियों का कहर! सड़क किनारे बाइक-स्कूटी को रौंद डाला, भागने लगे लगो- Video | uttarakhand Pauri Garhwal elephants Bikes scooters crushed roadside video viral



पौड़ी गढ़वाल:

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में गजराज के गुस्से का विकराल रूप देखने को मिला है. रामडी-पुलिंडा मार्ग पर हाथियों के झुंड ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी को निशाने पर ले लिया. बताया जा रहा है कि रविवार शाम हाथियों का झुंड सड़क पर पहुंचा, जिसके बाद दहशत का माहौल बन गया. आस-पास से जुगर रहे बाइक और स्कूटी सवार लोग अपने व्हीकल्स को सड़क किनारे खड़ा करके भागते नजर आए. 

लोग हाथियों के झुंड से दूर भागकर खड़े हो गए. हाथियों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी को बुरी तरह रौंद डाला.

हाथियों के हमले में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. गनीमत रही कि जिस वक्त हाथियों ने वाहनों को रौंदा, उस समय उनके पास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. 

इस पूरी घटना का खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथियों का झुंड सड़क किनारे खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

वहीं, स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: दारमा घाटी का 58% आबादी क्षेत्र खतरे में; 9% हिस्सा बेहद संवेदनशील, वाडिया संस्थान की रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

उत्तराखंड में इंसानों-जानवरों के टकराव में बढ़ोतरी

मिजोरम यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ अर्थ साइंसेज एंड नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट के सीनियर प्रोफेसर और डीन, विश्वंभर प्रसाद सती की एक हाल ही में हुई स्टडी के मुताबिक, उत्तराखंड में इंसानों और जंगली जानवरों के बीच टकराव तेजी से बढ़ा है. साल 2000 के बाद से हुई कुल मौतों में से करीब आधी मौतें पिछले छह सालों में हुई हैं.

स्टडी में पाया गया कि 2000 और 2025 के बीच जंगली जानवरों के साथ टकराव की वजह से 954 लोगों की मौत हुई. इनमें से 438 मौतें (लगभग 46%) 2020 और 2025 के बीच हुईं, जो हाल के वक्त में जानलेवा टकराव में हुई असामान्य बढ़ोतरी को दिखाता है. इन छह सालों में 2,335 लोग घायल भी हुए.

(Input- Munesh Kumar)

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के 10 ज‍ि‍लों में ऑरेंज अलर्ट, कैंची धाम नीम करोली मंद‍िर के पास उफान पर शि‍प्रा नदी, कम हुई भक्‍तों की संख्‍या





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button