

नई दिल्ली:
Delhi Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के बीच रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया. दिल्ली के सत्य निकेतन में एक 3 मंजिला इमारत अचानक ढह कर गिर गया. सत्य निकेतन दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास का इलाका है. यहां बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं. जो बिल्डिंग गिरी, उसमें भी एक हॉस्टल चल रहा था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में कई छात्र फंसे होंगे. इस बीच हादसे से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए. जो हादसे की भवायहता को बता रही है. अब तक 6 लोगों मलबे से निकाला गया है. राहत-बचाव कार्य जारी है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसा करीब 1 बजकर 30 मिनट के आसपास हुआ है. जहां इमारत भरभराकर गिर गई. घटना के बाद आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है. क्योंकि दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है.
पूरा शरीर मलबे में, केवल सिर बाहर, इस तरह फंसे थे लोग
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है। मलबे में DU के छात्रों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।
छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
DU प्रशासन और सरकार तुरंत युद्धस्तर… pic.twitter.com/fwAzkV92tS
— NSUI (@nsui) September 6, 2026
इस बिल्डिंग गिरने के बात वहां स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाने का काम शुरू किया. मौके पर NSUI के कई कार्यकर्ता मलबा हटाने में जुटे हैं. स्थानीय लोग हथौड़े से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं. मलबे में कुछ गाड़ियां भी दब गईं हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की इस बिल्डिंग में पीजी चलता था.
बिल्डिंग में चल रही था हॉस्टल
दिल्ली की इस बिल्डिंग में एक हॉस्टल संचालित था, ऐसे में बिल्डिंग गिरने से बच्चों के दबे होने की संभावना है. जिन्हें निकालने का काम शुरू हो गया है. हालांकि कितने बच्चे यहां फंसे हो सकते हैं, इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है.
एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है. ऐहतियातन आस-पास की बिल्डिंग को भी सुरक्षा के लिहाज से खाली करा लिया है. घटना की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं. एक युवक को यहां से रेस्क्यू भी कर लिया गया है.
यह भी पढे़ं – दिल्ली के सत्य निकेतन में 3 मंजिला हॉस्टल की इमारत गिरी, मलबे में फंसे हैं छात्र, जानें हर एक अपडेट





