

नुवाकोट (नेपाल): नेपाल के नुवाकोट जिले के बिदुर शहर में एक चार मंजिला घर की सबसे ऊपरी मंजिल से 60 साल की एक महिला को जिंदा बाहर निकाला गया. वह भयानक बाढ़ के बाद मिट्टी और मलबे के नीचे दबकर 10 दिनों तक फंसी रही थी. सोशल मीडिया पर नेपाल पुलिस के शेयर किए गए एक वीडियो में बचावकर्मी कीचड़ और मलबे को हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं. रेस्क्यू टीम ने चंदिका श्रेष्ठ नाम की महिला को उसके घर की सबसे ऊपरी मंजिल की खिड़की से बाहर निकाला.
वीडियो में दिख रहा है कि बेहोश मिली महिला को बचावकर्मियों ने कंबल और जैकेट से ढका, धीरे-धीरे महिला को होश आने लगा. महिला को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से त्रिशूली में नेपाली सेना की मैथिली बैरक लाया गया. आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स (APF) के डिप्टी प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने बताया कि उन्हें मेडिकल इलाज के लिए काठमांडू ले जाया जा रहा है.
मिति २०८३ भदौ २० गते नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल र नेपाली सेनाको संयुक्त टोलीले जिल्ला नुवाकोट विदुर १० वेत्रावतीबाट १ जना महिलालाई सकुशल उद्धार गरेको छ । pic.twitter.com/Zcuj4bVXOJ
— Nepal Police (@NepalPoliceHQ) September 5, 2026
अब तक 1,344 शव किए गए बरामद
नेपाल में बाढ़ के बाद प्रभावित जिलों से और शव बरामद किए जाने के साथ मरने वालों की संख्या शनिवार तक 1,344 थी. अभी भी करीब 5,000 लोग लापता हैं. इसमें करीब 589 विदेशी नागरिक शामिल हैं. वहीं, 13,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. शनिवार को बचाए गए लोगों में नुवाकोट जिले के बिदुर शहर में चार मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल से सुरक्षित निकाली गई 60 वर्षीय महिला भी शामिल है. यह मकान मलबे और कीचड़ में दब गया था और महिला उसमें 10 दिनों से फंसी हुई थी. चंडिका श्रेष्ठा को सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम ने बेहोशी की हालत में पाया. इसके बाद उन्हें उपचार के लिए त्रिशूली स्थित नेपाली सेना की मैथिली बैरक ले जाया गया.
बाढ़ से नेपाल में भारी तबाही, मकान-गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण बाढ़ आई थी. इसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई. हिमालयी सीमावर्ती इलाके से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी में बाढ़ से मकान, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए और पनबिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा.
यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़: अंधेरी टनल में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय टीम, Video में देखिए अंदर का नजारा





