खबर

‘पीएम आवास के पास प्रदर्शन करना बहुत बड़ी साजिश थी’, एकनाथ शिंदे का वि‍पक्ष पर बड़ा बयान | maharashtra deputy CM Eknath shinde Exclusive interview with NDTV



नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग को लेकर पीएम आवास के पास व‍िपक्ष के प्रदर्शन को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साज‍िश करार द‍िया है. NDTV से एक्‍सक्‍लूस‍िव बातचीत में एकनाथ शिंदे ने कहा क‍ि पीएम आवास के पास प्रदर्शन करना एक बहुत बड़ी साजिश थी. उन्‍होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा क‍ि व‍िपक्ष देश में अराजकता फैलाना चाहता है. इमरजेंसी में सिखों की हत्या हुई, बेकसूरों को जेल में डाला गया, उन्हें बोलने का हक नहीं.

शिंदे ने कहा, छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाया गया है. दिल्ली लाठीचार्ज की जांच होगी. पेपर लीक को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा क‍ि पीएम मोदी ने साफ कहा है कि किसी भी दोषी को छोड़ेंगे नहीं. वहीं, उद्धव ठाकरे के जंतर मंतर पर जाने को लेकर कहा क‍ि अपनी पार्टी को बचाने के लिए उद्धव ठाकरे दूसरों के मंच का सहारा ले रहे हैं. उन्‍होंने आग लगाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया. शरद पवार से सीखना चाहिए, वो आंदोलन में भी गए और पीएम मोदी से भी मिले. हम किसी को तोड़ते नहीं बल्कि जोड़ते हैं, जो हमारे पास आता है उसका स्वागत करते हैं. शिंदे ने कहा, जनता को काम चाहिए आरोप और गालियां नहीं, ये लोग काम करने वाले पीएम को भी गाली देते हैं.

फडणवीस के दिल्ली जाने की अटकलों पर क्‍या बोले शि‍ंदे? 

डॉक्टर मारपीट मामले में फंसे शिंदे कॉरपोरेटर रमेश म्हात्रे को लेकर कहा क‍ि डॉक्टरों पर हमले का हम बिल्कुल समर्थन नहीं करते, हमने इस मामले में अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की है. किसी के साथ भी मारपीट करना या अपशब्दों का इस्तेमाल करना पूरी तरह से गलत है. वहीं, देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की अटकलों पर कहा, ”क्या अभी कोई वैकेंसी है? ये सभी फैसले वरिष्ठ नेताओं के हाथ में होते हैं.”

यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी से मिले शरद पवार, सियासी घमासान के बीच हुई मुलाकात

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button