खबर

पाकिस्तान की दुल्हन ने चीन में रचाई शाही शादी, लाल पालकी और ड्रैगन थीम ने खींचा सबका ध्यान, वायरल हुआ VIDEO | Pakistani Bride Celebrates Traditional Chinese Wedding In China VIRAL



Pakistani Bride In China: दो अलग-अलग संस्कृतियों का मिलन हमेशा से लोगों के लिए उत्सुकता का विषय रहा है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में पाकिस्तान की रहने वाली एक दुल्हन…चीन में पूरी तरह से पारंपरिक चीनी अंदाज में अपनी शादी की रस्में पूरी करती नजर आ रही है, जिसकी चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है. इस वीडियो में पारंपरिक लाल पालकी और रेड पैकेट (लिफाफा) बांटने की रस्म लोगों का खूब ध्यान खींच रही है. 

ये भी पढ़ें:-शादी का ऐसा नायाब तोहफा! दोस्तों ने AI से बना डाली कपल की सदियों पुरानी लव स्टोरी, दुल्हन का रिएक्शन वायरल

चीनी रीति-रिवाजों से हुई शादी (Traditional Chinese Wedding Customs)

वीडियो में पाकिस्तानी दुल्हन पारंपरिक चीनी लिबास पहने नजर आती है. वहीं दूल्हे अहमद और उनके दोस्तों ने भी शाही चीनी पोशाक पहन रखी है. दुल्हन के कमरे में एंट्री पाने के लिए दूल्हे और उसके दोस्तों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. जब दूल्हे ने दुल्हन की सहेलियों को अंदर जाने के लिए रेड पैकेट शगुन के तौर पर दिए, तब जाकर दूल्हे को एंट्री मिली. जानकारी के मुताबिक, चीनी शादियों में लाल लिफाफा (जिसे मंदारिन में होंगबाओ/Hongbao या कैंटोनीज में लाई सी/Lai See कहा जाता है) एक पारंपरिक तोहफा है. इस लाल लिफाफे में नकद कैश और न्यू मैरिड कपल के लिए आशीर्वाद होता है, जिसे सौभाग्य, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

डंपलिंग्स खिलाकर होता है वेलकम

वीडियो में देखा जा सकता है कि, शादी के दौरान रास्ते में स्थानीय लोगों ने इस अनोखे जोड़े की तस्वीरें लीं और जश्न मनाया. शादी के बाद दुल्हन को लाल रंग की पालकी में बिठाकर दूल्हे के घर ले जाया जाता है. इस दौरान दुल्हन रास्ते में पालकी से नीचे रेड पैकेट फेंकते नजर आती है, जिसे चीनी संस्कृति का एक अहम हिस्सा माना जाता है. इसके बाद दुल्हन जैसे ही दूल्हे के घर यानि अपने ससुराल पहुंचती है, दूल्हा उसे पारंपरिक तरीके से डंपलिंग्स खिलाकर उसका वेलकम करता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो ‘mahzaibabbasi’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं इस अनोखी शादी का वीडियो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान की साइकिल एंबुलेंस का उड़ा मजाक, सोशल मीडिया पर लोग जमकर ले रहे हैं मौज

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button