खबर

सलमान खान का CJP प्रोटेस्ट पर रिएक्शन, बोले- छात्रों के प्रदर्शन को राजनीतिक रूप ना दिया जाए | Salman Khan reaction on CJP protest Says this generation will make India proud


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने NEET पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग जायज है. इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

सलमान खान ने इस पोस्ट में लिखा है, “यह आंदोलन बहुत शांतिपूर्ण था. बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया. जो छात्र और उनके परिजन घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है. पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है. मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया है.”

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Salman Khan/Instagram

सलमान ने लिखा, “मैं उनके इस कदम की सच में तारीफ करता हूं. उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपनी उत्सुकता दिखाई है. यह आंदोलन या विरोध ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है. वे बहुत साहसी और बहादुर हैं. शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी.”

सलमान खान ने लिखा, “यह मामला छात्रों और शिक्षा प्रणाली के बीच का है, इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. इसका श्रेय हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए और मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाएगी. यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है. एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है. जो लोग शिक्षा पाना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे.”

उन्होंने लिखा, “शिक्षा अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और हर साल यह और ज्यादा ट्रेंडी और फैशनेबल बनती जानी चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएं और भारत एक एजुकेशनल हब बन जाए.”

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पांच घायल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button