खबर

कर्नाटक में भीषण हादसा, स्कूल बस पर पेड़ ग‍िरने से 5 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत; दो बच्‍चे घायल | 5 Year Old Student Killed After Tree Falls on Moving School Bus in Dakshina Kannada



कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ ज‍िले में एक हादसे में 5 साल की मासूम छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल बच्‍चों को इलाज के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. ज‍िला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि उन्हें प्राकृतिक आपदा राहत नियमों के तहत मुआवजा दिया जाएगा.  

हादसा बंटवाल तालुक में कल्लेटी कनालताया देवस्थान के पास हुआ. बंटवाल तालुक के बिलियूर निवासी चंद्रहास की बेटी चिरन्वी (5) कल्लाडका के श्रीराम स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी. वह स्‍कूल की बस से जा रही थी, तभी रास्‍ते में अचानक उस पर एक विशाल पेड़ आ गिरा. इस टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुईं चिरन्वी को एक स्थानीय महिला ने तुरंत ऑटो-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया, लेक‍िन पुत्तूर सरकारी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. वहीं, घायल हुए दोनों बच्चों को कल्लाडका और मंगलुरु के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा

घटना के बाद बंटवाल के तहसीलदार ने पुत्तूर अस्पताल का दौरा किया. ज़िला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है. उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है और घायल बच्चों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज़ हवाओं के कारण पेड़ गिर गया. परमेश्वर ने कहा कि उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से बात की है और ज़िले के प्रभारी मंत्री यू.टी. खादर से राहत और सहायता कार्यों की व्यक्तिगत रूप से देखरेख करने को कहा है. उन्होंने ज़िला प्रशासन को यह भी निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा दिया जाए और घायल बच्चों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए.

मुंबई के चेंबूर में गई थी 11 साल के छात्र की जान

बता दें क‍ि पिछले महीने मुंबई के चेंबूर में इसी तरह की एक घटना में 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई थी. 30 जून को स्कूल बस पर एक बड़ा पेड़ गिरने से चार अन्य छात्र भी घायल हो गए थे. 

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु: सोने की चेन के लिए कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, फिर सूटकेस में लाश भरकर लगाया ठिकाने




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button