खबर

पंजाब में फिर से ASI की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, महीने भर पहले भतीजे को भी हत्या | Punjab Police Officer Shot Dead In Broad Daylight In Tarn Taran District Investigation Underway



पंजाब के तरनतारन जिले में रविवार को दिनदहाड़े एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. थाना सरहाली के अंतर्गत आने वाले गांव नौशहरा पन्नूआ में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने फिरोजपुर पुलिस में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) इकबाल सिंह को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां चला दीं. इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

गुरुद्वारा साहिब से लौटते समय बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, ASI इकबाल सिंह रविवार को गांव के स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे. इस दौरान वह सिविल कपड़ों में थे और ड्यूटी पर नहीं थे. इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर नजदीक से गोलियां चला दीं. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए.

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

एक महीने पहले भतीजे की भी हुई थी हत्या

इस वारदात से जुड़ी एक अन्य अहम जानकारी यह है कि ASI इकबाल सिंह के भतीजे की भी करीब एक महीने पहले हत्या हुई थी. अब खुद इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है. हालांकि, भतीजे की हत्या और इस वारदात के बीच किसी संबंध की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या के पीछे की वजह सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: पंजाब DGP बनते ही एक्‍शन में IPS गौरव यादव, न‍िशाने पर गैंगस्‍टर, बोले-विदेश से भी पकड़ लाएंगे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button