खबर

‘नेल्सन मंडेला को नहीं पता था पाकिस्तान कौन सा देश है’- पाकिस्तानी पत्रकार को बताना पड़ा- भारत के पड़ोसी हैं | Nelson Mandela Did not knew Where was Pakistan Pak Journalist explained by placing it next to India



पाकिस्तान की पहचान भारत से है और आज से दशकों पहले यही स्थिति थी. एक समय ऐसा भी था जब दुनिया इन दोनों को एक ही साथ देखते थे. दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में से एक, नेल्सन मंडेला तो पाकिस्तान को अलग से जानते भी नहीं थे. उन्हें पाकिस्तान का नक्शा बताने के लिए भारत का जिक्र करना पड़ा था. इस बात का जिक्र पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने एक पॉडकास्ट में किया है. पाकिस्तान के बड़े पत्रकारों में गिने जाने वाले हामिद मीर ने 1995 में मंडेला का इंटरव्यू लिया था, जो उस समय साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति थे.

इस इंटरव्यू को अरेंज खुद पाकिस्तान के उस समय के राष्ट्रपति ने किया था लेकिन मंडेला को पता नहीं था कि जो पत्रकार सामने बैठा है वो किस देश का है. नाम लेने के बाद भी मंडेला पाकिस्तान को नहीं पहचान पाए. इस पॉडकास्ट में हामिद मीर ने दावा किया है कि जब वे 1995 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नेल्सन मंडेला का इंटरव्यू लेने बैठे, तो साउथ अफ्रीका के पहले राष्ट्रपति को यह नहीं पता था कि पाकिस्तान कहां है.

मीर के अनुसार उन्हें मंडेला को पाकिस्तान की लोकेशन समझाने के लिए बताना पड़ा कि पाकिस्तान भारत के बगल में है. जैसा उम्मीद थी वही हुआ. मंडेला भारत को तुरंत पहचान गए और उसके हिसाब से अंदाजा लगा लिया पाकिस्तान नाम का देश कहां है.

मीर के अनुसार पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति फारूक लेघारी ने एक दिन पहले मंडेला के साथ इंटरव्यू को अरेंज करने में मदद की थी. फिर भी जब पत्रकार सामने बैठे तो मंडेला ने पूछा कि लेघारी किस देश के राष्ट्रपति हैं. मंडेला का नाम महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं के साथ लिया जाता है. वह दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद-विरोधी प्रतीक थे और उन्होंने 27 साल जेल में बिताए थे. मंडेला मई 1994 में दक्षिण अफ्रीका के पहले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति बने और 1999 तक इस पद पर रहे.

यह भी पढ़ें: लश्कर-जैश पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का कबूलनामा, बोले- ये अनगाइडेड मिसाइल हैं, सीरिया-इराक जैसा हाल न हो जाए






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button