खबर

नेपाल में आया सैलाब सब बहा ले गया, पुल गिरा, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के साथ कई घरों को बड़ा नुकसान, वीडियो वायरल | Horrific flood situation in Nepal warnings issued for areas along the Trishuli River high alert declared


नेपाल के बागमती प्रदेश के रसुवा जिल्ला के तिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाकों में अचानक आई बाढ़ ने बाजारों और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को काफी नुकसान पहुंचाया है. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक- इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है. लेन्दे खोला (भोटेकोशी नदी) में अचानक आई बाढ़ से टिमुरे बाजार और रसुवा सीमा नाके के कस्टम क्षेत्र को व्यापक नुकसान पहुंचा है. बड़ी संख्या में वाहन और अन्य सामान बाढ़ के तेज बहाव में बह गए हैं. कई जलविद्युत परियोजनाओं और बस्तियों को भी नुकसान पहुंचने की भी खबर है.  स्थानीय समयानुसार- सुबह करीब नौ बजे भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़ आ गई. बताया जा रहा है कि पानी तिब्बत की ओर से आया.

नेपाल की सेना ने एक बयान में बताया कि पानी के अचानक बढ़ने से रसुवा जिले के तिमुरे और समीपवर्ती स्याफ्रुबेसी इलाके में भारी नुकसान हुआ तथा वाहन, सामान और अन्य संपत्ति बह गई. रसुवा जिला काठमांडू के उत्तर-पूर्व में स्थित है और तिब्बत सीमा से करीब 125 किलोमीटर दूर है. नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन और गोरखा के नदी किनारे रहने वाले लोगों से अगले आदेश तक अत्यधिक सर्तक रहने और सुरक्षा उपाय करने की अपील की है. अधिकारियों को त्रिशूली नदी के किनारे बसे इलाकों को चेतावनी देने के लिए कहा गया है. रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन, भारत के बगहा, पुर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण जिलों से बहने वाली नदियों के पास रहने वाले लोगों के ल‍िए हाई अलर्ट जारी क‍िया गया है. यहां के लोगों को सावधानी बरतने और नदियों से दूर सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है.  

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें क‍ि बीते कई दिनों से नेपाल की पहाड़ी नदियां अपने रौद्र रूप में हैं. कई राज्यमार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध हैं. भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से बिहार में कई इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. रासुवा डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस के मुताब‍िक, उन्हें भोटे कोशी नदी में अचानक पानी बढ़ने की रिपोर्ट मिली है, जो तिब्बत से नेपाल में आती है. 

लोगों से सतर्क रहने की अपील

रसुवा जिला काठमांडू के उत्तर-पूर्व में स्थित है और तिब्बत सीमा से करीब 125 किलोमीटर दूर है. नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन और गोरखा के नदी किनारे रहने वाले लोगों से अगले आदेश तक अत्यधिक सर्तक रहने और सुरक्षा उपाय करने की अपील की है।

Latest and Breaking News on NDTV

बाढ़ के पानी में बह गया पुल

रसुवा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी ध्रुव प्रसाद अधिकारी ने कहा कि बाढ़ का स्तर असामान्य रूप से अधिक था और दोनों बस्तियों को काफी नुकसान हुआ है. रसुवा के मुख्य सीमा शुल्क अधिकारी राजेंद्र ढुंगाना ने बताया कि सीमा शुल्क परिसर में रखे कई वाहन और सामान पानी में बह गए. हाल में बनाया गया एक पुल भी बह गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें-  गंगा, गंडक, घाघरा, कोसी… बिहार में उफान पर नदियां, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा- तस्वीरें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button