खबर

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में 105 भारतीय पर्यटक लापता, इन देशों के नागरिक भी हैं लापता | Nepal Flood Disaster 142 Indians and NRI Among 291 Foreigners Missing After Devastating Bhotekoshi River Flash Flood


काठमांडू:

नेपाल की तिब्बत से लगती सीमा पर रसुवा में अचानक आई भीषण बाढ़ में जान-माल का भारी नुकसान होने की खबर है. इस बाढ़ में कई गांव बह गए. बाढ़ का पानी अपने साथ बिजली परियोजनाओं और पुलों को भी बहा ले गया. यह बाढ़ तिब्बत से नेपाल की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी में आई. नेपाल के कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. नेपाल के पर्यटन बोर्ड ने 105 भारतीय समेत 291 विदेशी नागरिकों के बाढ़ के बाद लापता होने की जानकारी दी है. बोर्ड की ओर से जारी सूची के मुताबिक 93 नेपाली नागरिक भी लापता हैं. 

किस देश के कितने नागरिक लापता हैं

नेपाल पर्यटन बोर्ड की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक आई. बोर्ड ने कहा है कि बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस और अन्य लोगों के साथ मिलकर लापता पर्यटकों की तलाश की जा रही है. बयान के मुताबिक ट्रवेल्स कंपनियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक प्रभावित इलाकों में लापता बताए गए हैं. बयान में कहा गया है कि इन आंकड़ों का ट्रेवेल एजेंसियों, गाइडों, सुरक्षा अधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों के जरिए पुष्टि कराने की कोशिशें की जा रही हैं.    

Latest and Breaking News on NDTV

इस बयान में बताया गया है कि अचानक आई बाढ़ के बाद स्मार्ट टूर्स एंड ट्रेवल की सेवाएं लेने वाले 59 भारतीय पर्यटक, काठमांडू हॉलिडे टूर एंड ट्रवेल की सेवाएं लेने वाले एक ऑस्ट्रेलियाई और नीदरलैंड का एक पर्यटक, लीफ हॉलिडे की सेवा लेने वाले 46 भारतीय पर्यटक, कैलाश जर्नी की सेवा लेने वाले 26 लोग (इनकी नागरिकता की पुष्टि अभी नहीं हुई है.), ट्रेकर्स सोसाइटी की सेवा लेने वाले 77 पर्यटक  (इनकी नागरिकता की पुष्टि अभी नहीं हुई है.), रिचा टूर्स एंड ट्रवेल की सेवा लेने वाले आठ लोग (इनकी नागरिकता की पुष्टि अभी नहीं हुई है.), फिशटेल टूर्स एंड ट्रवेल्स की सेवाएं लेने वाले तीन अमेरिकी और 17 मलेशियाई पर्यटक, हिमालयन ग्लेशियर की सेवाएं लेने वाले 37 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और अल्पाइन इको ट्रेक की सेवाएं लेने वाले यूके के 12 और दक्षिण अफ्रीका के चार पर्यटक लापता हैं. इनके साथ गए 93 नेपाली नागरिक भी लापता बताए जा रहे हैं. 

संकट में इन नंबरों पर करें संपर्क

नेपाल पर्यटन बोर्ड की ओर से जारी बयान के मुताबिक किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए हॉटलाइन नंबर 1144, टूरिस्ट पुलिस के नंबर 9851289445 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं. 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button