

हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे. इसके लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है नींबू पानी, नारियल पानी, ग्रीन टी, सेलेरी जूस आदि का सेवन. लेकिन क्या इस तरह की ड्रिक्स वाकई स्किन पर कोई असर दिखाती हैं? आइए स्किन एक्सपर्ट से जानते हैं नींबू पानी, नारियल पानी, ग्रीन टी आदि पीने से त्वचा पर कैसा असर होता है और कौन सा नुस्खा सबसे ज्यादा असरदार हो सकता है-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन की डॉक्टर बताती हैं-
नींबू पानी से क्या होता है?
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है. इसके लिए लोग नींबू पानी पीते हैं. नींबू पानी में थोड़ी मात्रा में विटामिन C होता है, जो स्किन को फायदा पहुंचा सकता है. नींबू पानी पीने से थोड़ी मात्रा में कोलेजन बढ़ सकता है, साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे कम हो सकते हैं. लेकिन ये आपकी स्किन को पूरी तरह डिटॉक्स नहीं करता. इसका सबसे बड़ा फायदा शरीर में पानी की कमी पूरी करना है.
नारियल पानी
नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी देता है. इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और स्किन हेल्दी दिख सकती है.
सेलेरी जूस
डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, सेलेरी जूस में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर स्किन को हेल्दी रखने में असर दिखा सकता है. हालांकि, इसका फायदा तभी ज्यादा मिलता है, जब आपकी पूरी डाइट हेल्दी हो.
ग्रीन टी
ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल और EGCG जैसे एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये स्किन की इंफ्लेमेशन कम करने, धूप से होने वाले नुकसान से बचाने और एक्ने प्रोन स्किन पर ज्यादा सीबम को कम करने में मदद कर सकते हैं.
बोन ब्रॉथ
बोन ब्रॉथ में प्रोटीन और ऐसे अमीनो एसिड होते हैं जो शरीर में कोलेजन बनने और त्वचा की मरम्मत में मदद करते हैं.
कोलेजन पाउडर
हाइड्रोलाइज्ड कोलाजन पेप्टाइड्स से त्वचा के हाइड्रेशन और लचीलेपन में थोड़ा सुधार हो सकता है, लेकिन इसके स्किन को सीधे तौर पर बहुत अच्छे रिजल्ट नहीं मिलते हैं.
चिया सीड्स
इन सब से अलग चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, जिंक, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को मजबूत बनाने, इंफ्लेमेशन कम करने और स्किन की मरम्मत में मदद कर सकते हैं.
तो क्या है सबसे अच्छा?
डॉक्टर आंचल पंथ कहती हैं, इस तरह की ड्रिंक्स और नुस्खों से आपकी स्किन को थोड़ा बहुत फायदा हो सकता है लेकिन कोई एक ड्रिंक, फूड या सप्लीमेंट आपकी त्वचा को रातोंरात चमकदार नहीं बना सकता. हेल्दी स्किन के लिए रोज ब्लेंड्स डाइट लें, प्रोटीन, फल, सब्जियां, नट्स और सीड्स खाएं, भरपूर पानी पिएं. 8 से 9 घंटे की नींद लें. इसके साथ ही रोज सनस्क्रीन लगाना और अपनी स्किन के अनुसार सही स्किन केयर रूटीन अपनाना सबसे ज्यादा जरूरी है. यही आदतें लंबे समय तक स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में सबसे ज्यादा मदद करती हैं.
यह भी पढ़ें- क्या मानसून में भी आपने नहीं बदला अपना रेगुलर स्किनकेयर रूटीन? त्वचा को हो सकता है नुकसान, जानें जरूरी टिप्स





