मध्य प्रदेश

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नतिन नबीन की नई टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. कविता पाटीदार अब बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री होंगी. कविता पाटीदार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने जमीनी स्तर की राजनीति से संसद तक का सफर तय किया है.

कविता का जन्म साल 1974 में इंदौर में हुआ था और उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत मध्य प्रदेश में स्थानीय शासन और BJP संगठन के जरिए की. मई 2022 में बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया. इससे पहले वे इंदौर जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं. उनका राज्यसभा कार्यकाल 30 जून 2022 से 29 जून 2028 तक का है.

बीजेपी ने ओबीसी वर्ग के चेहरे के तौर पर किया था आगे

कविता पाटीदार का राजनीतिक महत्व मुख्य रूप से उनकी जमीनी पृष्ठभूमि और मध्य प्रदेश की संगठनात्मक राजनीति में उनकी भागीदारी से है. बीजेपी ने पाटीदार को महिला और ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधित्व वाले चेहरे के तौर पर आगे किया था. उनके नाम की घोषणा को मध्य प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण फैसला माना गया. हालांकि उनकी औपचारिक राजनीतिक पहचान मुख्य रूप से BJP और स्थानीय शासन के अनुभव पर आधारित है.

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल

साल 2026 तक संसद में 200 से अधिक सवाल पूछ बनाई खास पहचना

संसदीय समितियों में भी उनका काम महत्वपूर्ण रहा है. वह ‘अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति’ से जुड़ी रही हैं. वहीं राज्यसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड बताते हैं कि उन्होंने साल 2026 तक संसद में 200 से अधिक सवाल पूछे हैं और समिति की ‘कार्रवाई रिपोर्ट’ पेश की है. इससे उनकी OBC से जुड़े मुद्दों, सामाजिक कल्याण और पिछड़े समुदायों का प्रतिनिधित्व करने के मामले में एक खास राजनीतिक पहचान बनी है.

कविता पाटीदार की पहचान बीजेपी ओबीसी नेतृत्व से जुड़े चेहरे के तौर पर बनी हुई है और जिला पंचायत से शुरू हुआ उनका ये राजनीतिक सफर अब राज्यसभा तक पहुंच गया है. राष्ट्रीय राजनीति में कविता पाटीदार की भूमिका अब अहम होते जा रही है.

सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button