खबर

नागालैंड में भीषण लैंडस्लाइड… 8 की मौत, मलबे की चपेट में आए घर, कई लोगों के फंसे होने की आशंका | Massive landslide in Nagaland several houses buried under debris many people feared trapped


कोहिमा:

नागालैंड के मोन जिले की डिफेंस कॉलोनी में जबरदस्त भूस्खलन का मामला सामने आया है. हादसे ने बड़े स्तर पर तबाही मचा दी है. कई घर मलबे में बह गए हैं. भूस्खलन से हुए हादसे में आठ लोगों के मौत की आशंका जताई गई है. अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं. मौके पर SDRF, असम राइफल्स और पुलिस की टीमें पहुंची हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है लेकिन बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

बड़े पैमाने पर तबाही…

सूत्रों के मुताबिक, NDRF और भारतीय सेना की टीमें मोन के लिए रवाना हो चुकी हैं. नागालैंड के तिजित में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: वायनाड भूस्खलन में 5 की मौत, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी; प्रियंका गांधी ने मदद की अपील की

Latest and Breaking News on NDTV
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भूस्खलन बहुत बड़ा है और प्रभावित इलाके में पानी तेजी से बह रहा है, जिससे बचाव कार्यों में बाधा आ रही है. इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक, हताहतों और नुकसान की पूरी जानकारी का पता नहीं चल सका है.
Latest and Breaking News on NDTV

हादसे के बाद स्थानीय नागरिक, पुलिस, सेना के जवान और SRDF की टीमें अभी मौके पर मौजूद हैं. शवों को निकालने और फंसे हुए जीवित लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है. अधिकारियों ने निवासियों से खतरनाक ढलानों से दूर रहने की गुजारिश की है, क्योंकि मौसम की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें: हाईवे बंद, घर-गाड़ियां मलबे में दबीं; ग्राउंड जीरो से देखें तबाही का मंजर




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button