खबर

नहीं रहे ‘माइक हैमर’ स्टार स्टेसी कीच, 85 की उम्र में ली अंतिम सांस | Mike Hammer star Stacy Keach has passed away he breathed his last at the age of 85



हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर स्टेसी कीच का मंगलवार को 85 साल की उम्र में निधन हो गया. वह पोलैंड के मैगडालेंका स्थित अपने पारिवारिक घर में दिल की गंभीर बीमारी और हार्ट फेल्योर की लंबी लड़ाई के बाद दुनिया छोड़ गए. उनकी पत्नी माल्गोसिया टॉमासी कीच ने इसकी पुष्टि की. माल्गोसिया ने बयान में कहा, “लंबी और मुश्किल लड़ाई के बाद स्टेसी ने शांति से इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने असाधारण साहस, दृढ़ता और ताकत के साथ लड़ाई लड़ी. वह सच्चे योद्धा थे. स्टेसी न सिर्फ दुनिया भर के दर्शकों के प्यारे दिग्गज एक्टर थे, बल्कि मेरे प्यारे पति, मेरे साथी और हमारे परिवार के दिल भी थे. उनकी याद हमेशा हमारे साथ रहेगी.”

स्टेसी कीच का करियर

स्टेसी कीच 2 जून 1941 को जॉर्जिया के सवाना में पैदा हुए थे. उन्होंने थिएटर, फिल्म और टीवी तीनों में लगभग छह दशक काम किया. शेक्सपियर के नाटकों में उनकी भूमिकाओं को खास पहचान मिली. 1970 में ‘इंडियंस’ नाटक के लिए उन्हें टोनी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था. टीवी पर उन्हें सबसे ज्यादा पहचान जासूस माइक हैमर के किरदार से मिली. 1980 के दशक में ‘मिकी स्पिलाने’स माइक हैमर’ और बाद की सीरीज में उन्होंने यह रोल निभाया. 

स्टेसी कीच की फिल्में

फिल्मों में ‘फैट सिटी’, ‘द न्यू सेंचुरियंस’, ‘अप इन स्मोक’, ‘अमेरिकन हिस्ट्री एक्स’, ‘द बॉर्न लीगेसी’, ‘नेब्रास्का’ जैसी फिल्मों में नजर आए. टीवी पर ‘प्रिजन ब्रेक’, ‘टू एंड अ हाफ मेन’, ‘ब्लू ब्लड्स’ और ‘द सिंपसंस’ में भी काम किया. 1988 की मिनी सीरीज ‘हेमिंग्वे’ के लिए गोल्डन ग्लोब भी जीता. स्टेसी कीच ने 1986 में माल्गोसिया से शादी की थी. उनके दो बच्चे शैनन और कैरोलाइना हैं. भाई जेम्स कीच भी एक्टर और निर्देशक हैं.
यह भी पढ़ें | Nvidia CEO के कथित हनी ट्रैप मामले के बीच चर्चा में आईं ये 4 जबरदस्त जासूसी फिल्में और सीरीज




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button