मध्य प्रदेश

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद सड़कों पर समर्थक, हाईवे जाम, दतिया में बवाल की पूरी टाइमलाइन


मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी से टिकट लेने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. इस सीट से बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है. प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का यहां से टिकट काट दिया गया. शुक्रवार (10 जुलाई) को बीजेपी की ओर से प्रत्याशी के ऐलान के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क गए. 

नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया. जिसके बाद स्थिति पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गई. प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना भी हुई है, जिसमें पुलिस के जवान भी जख्मी हुए हैं. आईए इस घटनाक्रम को समझने की कोशिश करते हैं कि कब कैसे और क्या हुआ? 

दतिया में हिंसक प्रदर्शन, कब क्या हुआ?

  • शुक्रवार (10 जुलाई) को शाम 5:50 पर सोशल मीडिया पर आशुतोष तिवारी की उम्मीदवारी का लेटर जारी हुआ.
  • शाम 6:00 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बीजेपी के जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए. 
  • शाम 6:10 तक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और फिर कार्यालय से बाहर निकाल कर हाईवे पर चक्का जाम किया.
  • शुक्रवार की रात 8:00 बजे तक NH-44 पर दोनोँ ओर 10- 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया.
  • इस बीच पुलिस प्रशासन ने बातचीत की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं का आक्रोश कम नहीं हुआ.
  • रात 8:40 बजे तक बीजेपी के जिला अध्यक्ष, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, सभी जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, तमाम पंचायत के सरपंच और दतिया विधानसभा के बूथ प्रभारी का सामूहिक इस्तीफा

  • रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:40 तक हाइवे पर डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने एक तरह से कब्जा कर लिया. 
  • शनिवार (11 जुलाई) को सुबह 5:50 पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया, आंसू गैस के गोले दागे
  • बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें कई पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए. 
  • पुलिस की कार्रवाई में बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी घायल हुए.
  • सुबह 6:30 बजे प्रदर्शन करने वाले बीजेपी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और फिर दूर ले जाकर छोड़ दिया गया. तमाम कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय में खुद को बंद कर लिया.
  • बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता शाम 4:00 बजे तक बंधक के रूप में पार्टी कार्यालय पर मौजूद रहे.
  • इसी बीच सुबह 11 बजे बीजेपी के उम्मीदवार बनाए गए आशुतोष तिवारी की कार्यालय पर पहुंचने की सूचना मिली. जिनके विरोध के लिए काले झंडे आदि का कार्यकर्ताओं द्वारा इंतजाम करने की बात की गई.
  • दोपहर 2:00 बजे बीजेपी के जिला प्रभारी अभय खरे कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए जिला कार्यालय पहुंचे लेकिन कार्यकर्ताओं का विरोध देखकर वापस लौट गए.

दतिया में उपचुनाव के लिए कब है मतदान?

बता दें कि दतिया सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भारती की सदस्यता निलंबित किए जाने के बाद यहां उपचुनाव होना है. 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा को हराया था. अब बीजेपी ने उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को टिकट देकर नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका दिया, जिसके बाद उनके समर्थक हिंसक हो गए. दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे. 

Bhopal News: भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button