खबर

धर्मेंद्र का ये गाना 47 साल बाद भी सुपरहिट, मोहम्मद रफी-उषा मंगेशकर की आवाज में सजी मामा-भांजी के रिश्ते की खूबसूरत कहानी | dharmendra 47 year old chanda mama se pyara mera mama song mohammed rafi usha mangeshkar



नई दिल्ली:

हिंदी फिल्मों की कहानियां रिश्तों के तानेबाने में ही बुनी होती हैं. आज भले ही एक्शन का ट्रेंड चल निकला हो लेकिन इमोशनल टच देने के लिए रिश्तों का सहारा लिया जाता ही है. धुरंधर जैसे एक्शन फिल्म की बात करें तो यहां इमोशनल देशभक्ति का था. रणबीर कपूर की एनिमल देखें तो उसने अपने पिता के प्यार में इतनी मारकाट मचा दी. उसी तरह पुरानी फिल्मों की ओर लौटें तो दोस्ती, हाथी मेरा साथी, बंधन, अखिंयों के झरोखों से, शोले हर कहानी के बीज में रिश्तों की झलक है. इन रिश्तों को फिल्मों में तो सिर आंखों पर बैठाया ही गया साथ ही साथ गानों में भी इन्हें खास जगह मिली. बहन, भाई, सास, बहू, प्रेमी प्रेमिका इन पर आपने कई फिल्मी गाने सुने भी होंगे. आज हम आपको मामा पर बने एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये गाना हिंदी फिल्मों के हीमैन धर्मेंद्र पर फिल्माया गया था.

धर्मेंद्र बने थे मामा और भांजी ने चांद से की थी तुलना

हम आपको जिस गाने के बारे में बता रहे हैं वह साल 1979 में आई फिल्म कर्तव्य में आया था. इस गाने का नाम था ‘चंदा मामा से प्यारा मेरा मामा’. इस गाने को उषा मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने मिलकर गाया था. इस खूबसूरत गीत के बोल वर्मा मलिक ने लिखे थे. इन खूबसूरत बोलों को संगीत में बांधने की जिम्मेदारी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने निभाई थी. गाने की बात करें तो उषा मंगेशकर ने बच्ची के लिए आवाज दी और मोहम्मद रफी, धर्मेंद्र की आवाज बने. 

कुछ भी कहेगा तो
अभी नहीं जाउंगी
कही नहीं जाउंगी
कभी नहीं जाउंगी हो
चंदा मामा से
प्यारा मेरा मामा
मेरी आंखों का
तेरा मेरा मामा

ओ चंदा मामा से
ओ चंदा मामा से
प्यारा मेरा मामा
मेरी आंखों का
तेरा मेरा मामा
ओ चंदा मामा से…

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी रेखा-धर्मेंद्र की जोड़ी

बात करें 1979 में आई इस फिल्म की तो इसमें धर्मेंद्र और रेखा लीड रोल में थे. दोनों ही अपने जमान के टॉप स्टार थे. मोहन सहगल के डायरेक्शन में बनी कर्तव्य में धर्मेंद्र और रेखा के साथ विनोद मेहरा और निरूपा रॉय भी थीं. ये फिल्म उस साल की सक्सेसफुल फिल्म रही थी. करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये में बनी इस फिल्म ने भारत में 2.75 करोड़ की कलेक्शन की थी और वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 5.50 करोड़ थी. उस साल की टॉप 10 सबसे तगड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में कर्तव्या 9वें नंबर पर थी.

मोहम्मद रफी और उषा मंगेशकर

उषा मंगेशकर ने मोहम्मद रफी के साथ मिलकर कई हिट गाने दिए. उनके क्लासिक्स में जानू मेरी जान, राधे कहे तूने मुरली चुराई, मुझे प्यार का तोहफा दे के, सारे जहां छोड़ के तुझे शामिल है. उषा मंगेशकर लीजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर की बहन हैं. वह भी अपनी बहन की तरह सिंगिंग की दुनिया का एक चर्चित सितारा हैं. 

यह भी पढ़ें: 45 साल पुराना सुपरहिट गाना, लता मंगेशकर और किशोर कुमार के बेटे की आवाज, मिथुन-दीप्ति नवल का रोमांस याद दिलाता है 80 के दशक का वो दौर




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button