खबर

धमाल 4 में सतीश कौशिक को देख इमोशनल हुए फैंस, मेकर्स ने AI से बनाया ‘बाबा बाटा भाई’ का किरदार | Dhamaal 4 Fans get emotional seeing Satish Kaushik in Film makers created the character Baba Batanand using AI



नई दिल्ली:

भारतीय सिनेमा में कई फिल्मों की आलोचना इस वजह से हो रही है कि उनमें AI पर बहुत ज्यादा इस्तेमाल हुआ है. लेकिन हाल में रिलीज हुई एक फिल्म की इसे लेकर तारीफ हो रही है. ‘धमाल 4’ में बहुत सारे VFX, CGI और AI का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि इस बार लोग कोई शिकायत नहीं कर रहे बल्कि तारीफ हो रही है और फैंस इमोशनल भी हो रहे हैं. दरअसल धमाल 4 में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक का AI अवतार दिखाया गया है.

सतीश कौशिक का कैमियो!

फिल्म में बीच-बीच में कुछ कैमियो हैं. शुरुआत में जैकी श्रॉफ का एक सीन है जो फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाता है. वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि सतीश कौशिक भी इसका हिस्सा हैं. ये बात सुन कर आप भी चौंक गए होंगे. दरअसल, ‘धमाल 4’ की शुरुआत एक एनिमेटेड सीन से होती है जिसमें एक बाबा अपने शिष्यों को कहानी सुना रहे होते हैं. तभी जैकी श्रॉफ आते हैं और कहते हैं कि उनके पास लालच की एक कहानी है, जो एक सदी पहले हुई थी. इसके बाद कहानी असल दुनिया में आ जाती है और रवि किशन और अजय देवगन की फिल्म में एंट्री होती है.

एनिमेटेड सीन में AI का इस्तेमाल किया गया था, बाबा के किरदार में सतीश कौशिक नजर आते हैं, जिनका 2023 में निधन हो गया. इसीलिए फिल्म की शुरुआती क्रेडिट्स में उनकी पत्नी शशि कौशिक का शुक्रिया अदा किया गया है. यह सीन बहुत प्यारा है और इसमें उन्हें काफी स्क्रीन टाइम मिला है.

AI की मदद से मशहूर कॉमेडियन सतीश कौशिक को बड़े पर्दे पर वापस लाया गया, जिससे फैन्स बेहद खुश हुए. जैकी श्रॉफ के लिए यह ‘धमाल’ फ्रैंचाइजी में उनका दूसरा कैमियो होगा. ‘टोटल धमाल’ में, एक्टर ने उस GPS के लिए अपनी आवाज दी थी जिसका इस्तेमाल अजय देवगन के किरदार ‘गुड्डू’ ने किया था.

फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद और अन्य कलाकार भी हैं. इसे इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है और गुलशन कुमार ने T-सीरीज और देवगन फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.

धमाल 5 की भी तैयारी

फिल्म में “चटनी” और “बेला चाओ” गाने के नए वर्शन का भी इस्तेमाल किया गया है. “बेला चाओ” को “पैसा लाओ” में बदलकर ज्यादातर कहानी के बैकग्राउंड गाने के तौर पर इस्तेमाल किया गया है. यह 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म के अंत से यह भी कन्फर्म हो गया कि एक और ‘धमाल’ फिल्म पर काम चल रहा है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button