खबर

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, अधिकारियों पर गिरी गाज | NHAI Takes Action After Delhi-Dehradun Economic Corridor Road Cave-In Officials Suspended


दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, अधिकारियों पर गिरी गाज

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसी सड़क, NHAI ने मांगा जवाब

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सड़क धंसने के मामले में NHAI ने कड़ा एक्शन किया है. NHAI ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अथॉरिटी इंजीनियर और EPC ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके अलावा अथॉरिटी इंजीनियर के टीम लीडर और ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया.

NHAI ने क्या बताया?

NHAI ने कहा कि सड़क की मरम्मत पूरी कर ली गई है और अब इस मार्ग पर सामान्य ट्रैफिक बहाल हो चुका है. NHAI के मुताबिक, भारी बारिश के दौरान एक स्थान पर पानी जमा होने से सड़क का हिस्सा धंस गया था. एजेंसी का दावा है कि स्थायी ड्रेनेज सिस्टम स्थानीय लोगों के विरोध के कारण चालू नहीं हो पाया.

कैसे हुए सड़क पर गड्ढे?

आरोप है कि जिस पुलिया से पानी की निकासी होनी थी, उसका इस्तेमाल वाहन निकालने के रास्ते के रूप में किया जा रहा था. फिलहाल बारिश के पानी की निकासी के लिए अस्थायी समानांतर नाला बनाया जा रहा है. प्रभावित जगह की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि ट्रैफिक सुरक्षित और बिना रुकावट चलता रहे. NHAI ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के ढाई महीने बाद ही गड्ढे दिखाई देने लगे हैं. सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियोज भी वायरल हैं. एक्सप्रेसवे के शामली इंटरचेंज के पास लिसाड़ गांव के निकट ये गड्ढे देखने को मिले. बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे के गड्ढों की वजह से कई वाहन हादसे का शिकार हो गए. इस दौरान कई गाड़ियों के टायर फट गए, रिम टूट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई और सभी राहगीर बाल-बाल बच गए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के शामली इंटरचेंज पर हुए गड्ढे, ढाई महीने में ही हालत खराब




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button