
बरसात के सीजन में वातावरण में नमी काफी ज्यादा होने लगती है, जिसकी वजह से खाने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं. वहीं, खाने का टेस्ट भी खराब होने लगत है. इन चीजों में दही भी शामिल है. इन दिनों दही काफी खट्टी हो जाती है. ऐसे में अक्सर लोग सवाल करते हैं कि आखिर दही को खट्टा होने से कैसे बचाएं? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो यहां आपके इस सवाल का जवाब मिलेगा. चलिए जानते हैं दही को खट्टा होने से बचाने के कुछ आसान से हैक्स-
जमने के तुरंत बाद फ्रिज में रखे
अगर आप चाहते हैं कि दही को खट्टा होने से रोका जाए, तो इसके लिए कोशिश करें कि जैसे ही दही जमे, उसे तुरंत फ्रिज में रख दें. दरअसल, जब आप दही को कमरे के तापमान पर ज्यादा देर तक छोड़ देते हैं, तो इसमें फर्मेंटेशन जारी रहता है. ऐसे में दही जल्दी खट्टी हो सकती है.
एयरटाइट कांच में स्टोर करे दही
जल्दी को खट्टी होने से बचाने के लिए कोशिश करें कि कांच या सिरेमिक बर्तन का इस्तेमाल करें. इस तरह के बर्तन तापमान को बेहतर बनाए रखते हैं. इससे दही का स्वाद भी लंबे समय तक बरकरार रहता है.
सूखे चम्मच से ही निकालें दही
जब भी जमी हुई दही को निकालें, तो कोशिश करें कि जिस चम्मच का आप इस्तेमाल कर रहे हैं, वो गीली या फिर गंदी न हो. अगर आप गीले चम्मच का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे अतिरिक्त नमी और बैक्टीरिया दही में पहुंच सकता है, जिससे वो जल्दी खराब हो सकती है.
बार-बार फ्रिज से न निकाले दही
अगर आप दही के स्वाद को बरकरार रखना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि बार-बार फ्रिज से दही को न निकालें. दरअसल, जब आप फ्रिज से दही को बार-बार निकालते हैं, तो इससे तापमान बदलता रहता है, जिससे दही का खट्टापन बढ़ सकता है.
छोटे-छोटे हिस्से में स्टोर करे दही
दही को हमेशा छोटे-छोटे डिब्बों में स्टोर करें. बड़े डिब्बों को बार-बार खोलने से टेम्प्रेचर में बदलाव होता रहता है, जिससे दही का खट्टापन बढ़ जाता है. ऐसे में छोटे-छोटे डिब्बे में दही स्टोर करें, इससे बाकी दही ताजा रहती है.
दही को फ्रेश रखने का देसी नुस्खा
कई घरों में दही के डिब्बे में सूखे नारियल का छोटा टुकड़ा डालकर रखा जाता है. माना जाता है कि इससे दही देर तक कम खट्टा रहता है.
ये भी पढ़ें- बिना जामन के दही कैसे जमाएं? ये रहा आसान तरीका, देखें वीडियो.





