खबर

तिरुपति बालाजी मंदिर के लिए नई वंदे भारत चलेगी, इन शहरों के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी | Shivamogga-Tirupati Vande Bharat train Approval high-speed connectivity bengaluru covering distance of 545 km in 9 hours


तिरुपति बालाजी मंदिर के लिए नई वंदे भारत चलेगी, इन शहरों के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

वंदे भारत ट्रेन से तिरुपति का सफर होगा आसान

भारतीय रेलवे शिवमोगा टाउन और तिरुपति के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है. जिससे कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होने वाली है. खास तौर पर तिरुपति जाने वाले श्रद्धालुओं को इस ट्रेन के चलने से बड़ा फायदा होगा. क्योंकि 545 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन 9 घंटे में पूरी करेगी. जिससे तिरुपति की यात्रा अब और आरामदायक होगी. साउथ वेस्टर्न रेलवे की तरफ से तैयार किए इस प्लान को हरी झंडी मिलने के बाद अब दोनों राज्यों के यात्रियों में उत्साह दिख रहा है. वर्तमान में दोनों शहरों के बीच कोई सीधी ट्रेन नहीं थी, लेकिन अब नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से यात्रियों को बड़ा फायदा होगा. 

545km का सफर 9 घंटे में पूरा होगा

इस प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन से शिवमोगा टाउन और तिरुपति के बीच 545 किलोमीटर की दूरी 9 से 10 घंटे के बीच में पूरी हो जाएगी. पहले कोई हाईस्पीड ट्रेन नहीं होने की वजह से दोनों शहरों के बीच सड़क सफर ज्यादा होता था. जिसमें 13 से 14 घंटे का समय लग जाता था. लेकिन यह ट्रेन शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी कम होगी और 2 से 3 घंटे के समय की बचत होगी. शिवमोग्गा और आसपास के क्षेत्रों से हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमाला-तिरुपति यात्रा करते हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा फायदा इन्ही यात्रियों को होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

किन शहरों के बीच कनेक्टिविटी

  • शिवमोगा टाउन 
  • बेंगलुरु
  • जोलारपेट्टई जंक्शन 
  • तिरुपति 

वंदे भारत ट्रेन का समय

बताया जा रहा है कि रेलवे की तरफ से सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर यह ट्रेन शिवमोगा टाउन से चलेगी और दोपहर में 2 बजकर 15 मिनट पर तिरुपति पहुंच जाएगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन यह तिरुपति से दोपहर में 2 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और रात में 11 बजकर 55 मिनट पर शिवमोगा टाउन पहुंच जाएगी. सेमी हाईस्पीड तकनीक, आधुनिक कोच और कम ठहराव के कारण यह ट्रेन सफर के समय में 2 से 3 घंटे तक की सीधी बचत करेगी.

शिवमोगा और तिरुपति के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी. यह धार्मिक और सांस्कृतिक के साथ-साथ आर्थिक कनेक्टिविटी को भी बढा़एगा. 

ये भी पढे़ंः ‘कवच’ के परीक्षण के लिए 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी स्लीपर वंदे भारत




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button