खबर

टॉयलेट शीट पर घंटों चिपके रहते हैं आप? सुबह पी लो ये 1 ड्रिंक, सूखे पत्थर जैसा मल भी चुटकियों में बाहर | this-drink-can-cure-constipation-instantly



सुबह उठने के बाद भी पेट साफ न होना आज लाखों लोगों की आम समस्या बन चुकी है. कई लोग 15 से 20 मिनट तक टॉयलेट में बैठे रहते हैं, लेकिन फिर भी पेट पूरी तरह साफ नहीं हो पाता. इससे पूरे दिन भारीपन, गैस, पेट फूलना और चिड़चिड़ापन बना रहता है. इसका मुख्य कारण कम पानी पीना, जंक फूड और मैदे वाली चीजें ज्यादा खाना हो सकता है. इसके अलावा अगर आप पर्याप्त रूप से नींद नही ले रहे और फिजिकल एक्टिविटी कम कर रहे हैं, तो भी आंतों का नैचुरल मूवमेंट धीमा होने लगता है. ऐसे में मल कई दिनों तक बड़ी आंत में रुका रहता है. बड़ी आंत लगातार उस मल से पानी खींचती रहती है, जिससे वो धीरे-धीरे सूखकर सख्त और पत्थर जैसा हो जाता है. इसके साथ ही पाचन कमजोर होने पर गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है, जिससे परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है. इस परेशानी को कम करने के लिए यूट्यूब चैनल Desi ilaj पर एक असरदार नुस्खआ शेयर किया गया है. यहां जानते हैं इस देसी नुस्खे के बारे में-

वीडियो में देखें ड्रिंक बनाने का तरीका…

कब्ज को दूर करने के लिए बनाएं देसी ड्रिंक

जरूरी सामान

नींबू के बराबर इमली
ताजा आंवला – 1 
हरा धनिया – 1 मुट्ठी 
गुड़ का छोटा टुकड़ा
भुना जीरा पाउडर – ¼ चम्मच 
काला नमक – 2 चुटकी 
काली मिर्च पाउडर – 2 चुटकी 
हींग – 1 चुटकी 
गुनगुना पानी

बनाने का तरीका

इमली को आधा कप गुनगुने पानी में 15 मिनट तक भिगो दें. इसे अच्छी तरह मसलकर छान लें. मिक्सी में इमली का पानी, आंवला, हरा धनिया और गुड़ डालकर पीस लें.  तैयार पेस्ट को गिलास में निकाल लें. इसमें भुना जीरा, काला नमक, काली मिर्च, हींग और आधा कप गुनगुना पानी मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें.

कब और कैसे पिएं?

अगर दिनभर पेट भारी रहा हो और कब्ज बनी हुई हो, तो शाम 4 से 5 बजे के बीच इस ड्रिंक को धीरे-धीरे पिएं. इसके बाद रात में हल्का भोजन करें. वीडियो में खिचड़ी, मूंग दाल, लौकी या तोरी जैसी हल्की चीजें खाने की सलाह दी गई है. अगर सुबह पेट साफ नहीं हुआ है, तो भी इस ड्रिंक को लिया जा सकता है. वीडियो में बताया गया है कि इसे लेने के बाद सामान्य काम करते रहें और पर्याप्त पानी पीते रहें.

ये भी पढ़ें – सुबह पेट नहीं होता साफ? रोटी बनाने से पहले गेहूं के आटे में मिला दें ये एक चीज, फिर देखें कमाल

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button