खबर

जीडीए की हरनंदीपुरम योजना लॉन्च को तैयार, गाजियाबाद में हाई टेक टाउनशिप में प्लॉट लेने का मौका, जानें खासियत | GDA Harnandipuram scheme ready for launch chance to buy home in high-tech township Ghaziabad know features



नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर में अपना आशियाना बनाने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की महत्वाकांक्षी ‘हरनंदीपुरम’ आवासीय टाउनशिप का पहला चरण यूपी RERA में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होते ही औपचारिक रूप से लॉन्च होने को तैयार है. मधुबन बापूधाम योजना के करीब दो दशक बाद यह जीडीए की सबसे बड़ी नियोजित आवासीय योजना है, जिसे हाई टेक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है.

पहले चरण का लेआउट पास

हरनंदीपुरम के पहले फेज का लेआउट जीडीए बोर्ड से पहले ही स्वीकृत हो चुका है. अब इसके बाद योजना को यूपी रेरा में रजिस्ट्रेशन के लिए भेजा गया है. रेरा नंबर मिलते ही पहले फेज में प्लॉट्स के आवंटन की औपचारिक घोषणा और बुकिंग शुरू कर दी जाएगी. पहला चरण लगभग 49 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है. इसमें गोल्फ कोर्स, पार्क, हरित क्षेत्र, चौड़ी सड़कें और स्मार्ट अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित हैं.

जीडीए के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि हरनंदीपुरम के आसपास प्रस्तावित बड़े प्रोजेक्ट्स और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और आरआरटीएस (RRTS) से मिलने वाली बेहतर कनेक्टिविटी इसे भविष्य में दिल्ली-एनसीआर का नया ग्रोथ व डेवलपमेंट सेंटर बनाएगी.

दूसरे फेज के लिए 40 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण जारी

जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल की अध्यक्षता में हुई हालिया समीक्षा बैठक में दूसरे फेज की जमीन, लेआउट और विकास प्रक्रिया पर मंथन किया गया है. बताया गया है कि दूसरे फेज के लिए चिह्नित लगभग 40 हेक्टेयर जमीन में से जीडीए अब तक 30 हेक्टेयर जमीन किसानों से खरीदकर बैनामा करा चुका है. बाकी बची 10 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के लिए भू-अर्जन विभाग को किसानों से खरीद प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.

जिन जमीनों का मौजूदा भू-उपयोग कृषि है, उनके आवासीय उपयोग में परिवर्तन (Land Use Conversion) की प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने को कहा गया है.

521 हेक्टेयर में फैलेगी पूरी टाउनशिप

हरनंदीपुरम योजना को व्यापक स्तर पर करीब 521 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित करने का खाका तैयार किया गया है. राजनगर एक्सटेंशन के पास प्रस्तावित इस टाउनशिप में कुल आठ गांवों की जमीन शामिल की जा रही है. जीडीए किसानों की सहमति से सीधे बैनामे कराकर जमीन जुटा रहा है.

यह भी पढ़ें | दिल्ली में सस्ते फ्लैट की जनता आवास योजना का दूसरा चरण, 2500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस, EWS मकानों के लिए आवेदन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button