

जापान टेक्नोलॉजी में इतना आगे है कि आप सोच नहीं सकते हैं. जापान (Japan) के शहरों की चकाचौंध पूरी दुनिया देखती है. जापान की मदद से भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी के साथ काम चल रहा है. वहां की तकनीक, शहरों की चकाचौंध दुनिया और विश्व प्रसिद्ध बुलेट ट्रेन से तो हर कोई वाकिफ है. पर वहां के गांव कैसे होते हैं? ये जापान से दूर दूसरे देश में बैठे बहुत कम लोग जानते हैं. वहां के गांव को देखने के लिए एक भारतीय यूट्यूबर जापान के Okutama पहुंची. इस दौरान उसने वहां का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है.
Okutama Town पहुंची महिला
भारतीय महिला माधुरी मिश्रा जापान के टोक्यो में रहती है. वह इंस्टाग्राम (madhuri_japan) और यूट्यूब पर जापान की अपनी डेली लाइफ से जुड़े वीडियो शेयर करते रहती हैं. एक दिन पहले माधुरी ने जापान के एक गांव से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने गांव की एक-एक चीज को बारीकी से बताया और उस गांव में घूमने का अपना अनुभव भी साझा किया है.
भारतीय महिला व यूट्यूबर माधुरी ने वीडियो में बताया कि Okutama Town में सबसे पहली चीज मुझे देखने को मिली वो थी यह व्हीकल जो भारत में ऑटो की तरह है. भारतीय यूट्यूबर ने बताया कि ये पूरा गांव ही पहाड़ों पर बसा हुआ है. इसका 90% एरिया जापान के Chichibu-Tama-Kai National Park के अंदर आता है. महिला ने कहा कि गांव हो या शहर, आपको हर जगह ट्रैफिक लाइट देखने को मिल जाएंगी. ट्रैफिक सिग्नल आपको फॉलो करना पड़ता है. गांव है, बट आप देख सकते हो कितनी ज्यादा साफ-सफाई है.
महिला ने बताया अपना अनुभव
कहीं पर भी आपको फालतू कचरा पड़ा हुआ नहीं दिखेगा. ये छोटी-छोटी सी गलियां हैं, लेकिन यहां गांव में भी जापान में पाइपलाइन थ्रू ही गैस सप्लाई होती है और ये जो आपको सामने दिख रहा है, वो है स्टेशन और अब हम जाने वाले हैं घर और मैं अपना ऑनेस्ट एक्सपीरियंस बताऊं इस गांव के बारे में तो मैं यही बोलूंगी कि अगर आप जापान लंबे समय तक रुकने आ रहे हो तो ये गांव जरूर विजिट करना. मैं तो ये एक्सपीरियंस जिंदगी भर नहीं भूलूंगी.
लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर बना दी झील
वहां के मौसम को लेकर उसने कहा कि आज का मौसम अच्छा भी था और नहीं भी. थोड़ी बारिश की वजह से घूमने-फिरने में दिक्कत तो हो रही थी, लेकिन ऐसे मौसम में इस गांव में घूमना एक अलग ही अनुभव था. गांव में घूमते हुए उसे कई खाली पड़े घर भी दिखे. जिन्हें जापान में आकिया (Akiya) बोलते हैं और यहां पर रहने वाला कोई भी नहीं है. लोग इन घरों को ऐसे ही छोड़कर चले गए हैं और शहर की तरफ मूव हो चुके हैं. गांव घूमने के बाद भारतीय यूट्यूबर Okutama Lake देखने गई. इस झील की कहानी काफी इमोशनल है.
यहां देखें वीडियो
उसने बताया कि ये झील आज से सालों पहले एग्जिस्ट ही नहीं करती थी. इस लेक की जगह लोगों के घर हुआ करते थे, लेकिन टोक्यों (Tokyo) जैसे शहरों को पानी पहुंचाने के लिए लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया और यह एक कृत्रिम झील (Artificial Lake) बनाई गई जिसे Okutama Lake बोलते हैं. गांव के लोग आज भी इस एरिया से बहुत ज्यादा जुड़ा महसूस करते हैं, क्योंकि कभी यहां पर उनके घर हुआ करते थे.
यह भी पढ़ें-
भारतीय महिला ने अमेरिका में हर महीने खर्च का बताया हिसाब-किताब, बोली- हमारा 4 लोगों का परिवार है





