खबर

IAS परी बिश्नोई की बेटी वेदा ने जीता दिल, दादी से जानी बड़े दादू भजनलाल की विरासत, संतों को प्रणाम | ias pari bishnoi daughter veda viral videos bhajan lal legacy adampur home entry



IAS Pari Bishnoi News: आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई और हरियाणा के आदमपुर से पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने 11 नवंबर 2026 को अपने नए घर में गृहप्रवेश किया. हिसार जिले की मंडी आदमपुर की दुकान नंबर 106-107 की जगह बने बिश्नोई परिवार के महलनुमा घर के गृहप्रवेश के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. परी बिश्नोई की बेटी वेदा के वायरल वीडियो हर किसी का दिल जीत रहे हैं. वेदा कभी दादी रेणुका बिश्नोई की गोद में अपने पड़दादा एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बारे में जानती नजर आती हैं तो कभी नाना मनीराम बिश्नोई की गोद में संतों का हाथ जोड़कर अभिवादन करती दिख रही हैं.

वेदा के बड़े दादू चौधरी भजनलाल

वेदा का यह वायरल वीडियो बिश्नोई परिवार की करीब 30 साल पुरानी यादों से जुड़ा हुआ है. वीडियो में दीवार पर हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा संचालित हिसार के ब्लू बर्ड टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स की उद्घाटन पट्टिका लगी दिखाई दे रही है. इसका उद्घाटन 4 मार्च 1996 को तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल ने किया था, जो रेणुका बिश्नोई के ससुर और वेदा के पड़दादा हैं.  

यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई गृहप्रवेश: भावुक हुए पत‍ि भव्य बिश्नोई, VIDEO में बेटी वेदा संग दिखा पूरा परिवार

वीडियो में रेणुका बिश्नोई पोती वेदा को गोद में लेकर उद्घाटन पट्टिका के पास जाती हैं और उस पर लिखे चौधरी भजनलाल के नाम पर वेदा की उंगली रखवाकर उसे बताती हैं कि यह उनके पड़दादा यानी बड़े दादू का नाम है. इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो को खुद परी बिश्नोई ने भी लाइक किया है.  

यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई के परिवार का गृह प्रवेश, मंडी आदमपुर की दुकान नंबर 107 अब आलीशान हवेली

वेदा ने जोड़े संतों के हाथ

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई की पोती वेदा का दूसरा वायरल वीडियो गृहप्रवेश वाले दिन का है. नए घर में आयोजित समारोह में हजारों लोगों के साथ संतों ने भी शिरकत की. इस दौरान वेदा अपने नाना मनीराम बिश्नोई की गोद में थीं. संतों के आगमन पर वेदा ने बड़ी मासूमियत से उनके हाथ जोड़ दिए. यह मासूम भाव हर किसी का दिल जीत रहा है. बता दें कि आईएएस परी बिश्नोई की बेटी वेदा का जन्म 24 फरवरी 2025 को हुआ था.   

बिश्नोई परिवार की घर वापसी

मंडी आदमपुर में नए घर में गृहप्रवेश को बिश्नोई परिवार की “घर वापसी” के तौर पर भी देखा जा रहा है, क्योंकि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल ने मंडी आदमपुर की इसी दुकान नंबर 106-107 से अपने कारोबार और राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. यहीं पर उनकी राजनीतिक बैठकों का आयोजन भी हुआ करता था.  

यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई के परिवार की घर वापसी, मंडी आदमपुर की दुकान नंबर 107 बना नया आशियाना

वर्ष 1968 से 2022 तक बिश्नोई परिवार के सदस्यों चौधरी भजनलाल, जसमा देवी बिश्नोई, कुलदीप बिश्नोई, रेणुका बिश्नोई और भव्य बिश्नोई ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आदमपुर से भव्य बिश्नोई चुनाव हार गए थे. इसके बाद कुलदीप बिश्नोई दुकान नंबर 106-107 पर समर्थकों को संबोधित करते हुए भावुक हो गए थे. उस समय यह आरोप भी लगे थे कि बिश्नोई परिवार अपना अधिकांश समय दिल्ली में बिताता है. इसी वजह से 1968 के बाद पहली बार आदमपुर सीट उनके हाथ से निकल गई. 

मंडी आदमपुर वाले घर में कौन रहेगा?

मंडी आदमपुर स्थित नए घर के गृहप्रवेश समारोह के दौरान यह सवाल भी उठा कि घर तो बन गया, लेकिन यहां रहेगा कौन? इसका जवाब भव्य बिश्नोई की मां और परी बिश्नोई की सास रेणुका बिश्नोई ने मीडिया से बातचीत में दिया. उन्होंने कहा कि भव्य बिश्नोई, उनके पिता कुलदीप बिश्नोई या फिर वह स्वयं, तीनों में से कोई न कोई हर दिन इस घर में मौजूद रहेगा. बता दें कि परी बिश्नोई वर्ष 2020 बैच की सिक्किम कैडर की आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में सिक्किम के पाकयोंग की जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं.

यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई ने खास अंदाज में दी द‍िवाली की शुभकामनाएं, एयरपोर्ट पर बेटी दौड़कर गले से लिपटी






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button