

जयपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी.
जयपुर में यात्रियों से भरी बस पलट गई. घटना दिल्ली रोड इलाके की बताई जा रही है. जब बस मनबाग चौराहे पर पहुंची तो सड़क पर गड्ढा होने की वजह से डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होने के बाद पलट गई. बस में 24 से ज्यादा ज्यादा यात्री सवार बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया. फिलहाल घायलों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है.
बताया जा रहा है कि करीब 24 से ज्यादा सवारियां मौजूद थीं. हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है. जयसिंहपुरा खोर थाना के एसएचओ रघुवीर सिंह ने बताया, “सड़क पर बने गड्ढे की वजह से बस अनियंत्रित हो गई. डिवाइडर से टकराने के बाद बस पलटी खा गई. हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी संख्या सामने नहीं आई है.”

हादसे के बाद ट्रैफिक प्रभावित हो गया.
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर गड्ढे की वजह से हादसा हुआ. ऐसे में सड़क की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ेंः बरसाती नाले में बाइक समेत बहा युवक, देखते ही देखते गायब हो गया, अब तक नहीं मिला
पूरी स्टोरी पढ़ें


