
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सांवरी चौकी इलाके के टेमनी खुर्द गांव में सोमवार (22 जून) सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. सुबह करीब 10.00 बजे सड़क किनारे एक पिकअप वाहन खड़ा था, जिसमें स्थानीय ग्रामीण मजदूर काम पर जाने के लिए सवार हो रहे थे. इसी दौरान छिंदवाड़ा से बैतूल की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का अगला टायर अचानक फट गया.
टायर फटते ही अनियंत्रित हुआ ट्रक सीधे खड़ी पिकअप में जा घुसा. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई. इस भयावह हादसे में एक बाइक सवार संतोष सवनेरे भी चपेट में आ गए, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
हादसे में कुल 6 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम मुस्तैदी से इलाज में जुट गई.
‘काफिर कहने वाले हमारी बनाई सड़क पर मत चलो’, कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर बवाल
बीजेपी जिला अध्यक्ष शेषराव यादव सहित अन्य नेता पहुंचे अस्पताल
हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस महकमा तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा. इसके साथ ही क्षेत्रीय राजनेताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया. बीजेपी जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से चर्चा की और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा. उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया. उनके साथ कांग्रेस विधायक नीलेश उइके भी घायलों से मिलने पहुंचे.
इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की स्वीकृति दी है.
हादसे में जान गंवाने वाले मृतक (कुल 6)
बब्बू राजबैठे (35 वर्ष), पिता – भूरु, निवासी – ग्राम मचेरा (थाना लावाघोघरी)
संतोष सवनेरे (45 वर्ष), पिता – केशराव, निवासी – हथलेवा डोला (थाना लावाघोघरी) (बाइक चालक)
सावित्री बनके (31 वर्ष), पति – सुरेश, निवासी – ग्राम मचेरा (थाना लावाघोघरी)
शिवकली (45 वर्ष), पति – तुमराम, निवासी – ग्राम मचेरा (थाना लावाघोघरी)
लीलावती शीलू (45 वर्ष), पति – गरीबा, निवासी – ग्राम मचेरा (थाना लावाघोघरी)
सुकरवती बाई (40 वर्ष), पति – रामचरन, निवासी – मछेरा
अस्पताल में उपचाराधीन घायल (कुल 21)
हादसे में घायल हुए नागरिकों की सूची इस प्रकार है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है:
करीना पिता सरवन ढीकू (19 वर्ष)
सुनीता पति दयाराम बनके (38 वर्ष)
गरिता पिता बबलू शीलू (58 वर्ष)
सकल बत्ती पति गुड्डू सकोम (50 वर्ष)
शशीकला पति मंदरे वाडिवा (35 वर्ष)
पायल पिता महेश ठीकू (17 वर्ष)
कंचन पिता कैलाश सकोम (16 वर्ष)
माया पिता दशरू बट्टी (17 वर्ष)
झुमरवती पति अम्मी लाल (35 वर्ष)
अनीता पति संजय ढीकू (25 वर्ष)
रोशनी पिता अजय शीलू (16 वर्ष)
निशा पिता शंकर तुमडाम (16 वर्ष)
सलोनी पिता सोमू वाडिवा (21 वर्ष)
गिरजा पति किशोर वाडिवा (55 वर्ष)
किरण पिता चंदर वाडिवा (16 वर्ष)
हसीना पिता अजय शीलू (19 वर्ष)
बुजवती पति रामलाल बनके (20 वर्ष)
रविना पिता झीमा वन (16 वर्ष)
पुजा पिता महेश ढीकू (20 वर्ष)
आयूषी पिता सुरज बनके (16 वर्ष)
श्याम जी पिता जंगल सिंह भोसोम (40 वर्ष)
पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
इंदौर के स्कूल में फूड प्वाइजनिंग का कहर, मेस का खाना खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार