
ग्वालियर देहात में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से दिनदहाड़े मारपीट और छेड़छाड़ किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने वारदात को अंजाम क्यों दिया स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
गौरतलब है कि हाल ही में सोशल मिडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बाइक सवार युवक एक छात्रा से मारपीट और छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं. दावा किया गया था कि वायरल फुटेज ग्वालियर देहात के भितरवार थाना क्षेत्र का है. इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची थी. ऐसे में पुलिस ने पहले घटना की पुष्टि की और मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा.
नाबालिग पीड़िता ने साहस दिखाते हुए कराई शिकयत दर्ज
हालांकी तफ्तीश के दौरान नाबालिग पीड़िता ने भी साहस दिखाया और थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने इस मामले में एक आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कराया है. घटना 19 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे भितरवार के वार्ड नंबर 9 में एक स्कूल के समीप की बताई गई है. फुटेज में दो छात्रा स्कूल बैग लेकर जा रही होती हैं, तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक आ जाते हैं और उनका रास्ता रोक देते हैं.
इसके बाद बाइक चलाने वाला युवक सरेराह एक छात्रा के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करता है. इस बीच भय के चलते दूसरी छात्रा अपनी सहेली को अकेला छोड़ पीछे आ जाती है. आरोपियों के चंगुल से पीड़िता भाग निकलने की कोशिश करती है तो आरोपी पुनः उनके पास पहुंचता है और धमकाते हुए आसानी से अपनी बाइक लेकर गंत्वय की ओर रवाना हो जाता है.
VIDEO: सिंधिया के सामने भिड़े BJP कार्यकर्ता, जमकर चलीं कुर्सियां
दूसरे आरोपी ने अपने साथी को रोकने कि की थी कोशिश
वहीं पकड़े गए आरोपी का नाम युवराज रावत है और वे ग्राम लौढ़ी का रहने वाला बताया गया है. पुलिस ऑफ रिकॉर्ड बाइक सवार दूसरे आरोपी को नाबालिग का मददगार बता रही है. पुलिस का कहना है कि फुटेज में भी देखा जा रहा है कि बाइक पर पीछे बैठा योगेश नामक युवक गाड़ी से उतरकर पीड़िता और युवराज के बीच खड़ा देखा जा रहा है. ताकि आरोपी नाबालिग के साथ मारपीट नहीं कर सके. इससे पहले भी वह आरोपी को रोकता हुआ भी देखा जा रहा है. हालांकी ये जांच का विषय है.
फिलहाल घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है ओर यही जानने के लिए पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है. लेकिन आरोपियों की करतूत से इतना तो साफ हो गया है कि ग्वालियर में मनचलों के होंसले बुलंद हैं, जो बिना किसी परिचय के सरेराह नाबालिग छात्राओं के साथ बैखौफ होकर अपराध कर रहे हैं.
सीएम ने डॉ यादव ने रीवा में हुए बलराम कृषि महोत्सव में आए किसानों से किया संवाद