खबर

गाजियाबादः वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार ब्लास्ट, खिड़की के शीशे टूटे, दीवार में भी दरार, VIDEO | Ghaziabad: Vasundhara police Outpost Blast window panes shattered, cracks in wall



गाजियाबाद:

गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका हुआ है. इससे पुलिस चौकी के खिड़की के शीशे तक टूट गए. दीवार में भी दरार आने की बात सामने आई है. धमाके का असली कारण और स्वरूप अभी पता नहीं चल पाया है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. धमाके के कारण टूटे कांच के टुकड़े डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को लगे. शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह धमाका AC (एयर कंडीशनर) फटने की वजह से हुआ हो सकता है.

वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका; फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए

मिली जानकारी के अनुसार वसुंधरा पुलिस चौकी में यह जोरदार धमाका शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ. इससे पुलिस चौकी को नुकसान पहुंचा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, धमाके की तीव्रता से पुलिस चौकी की कांच की दो खिड़कियां टूट गईं. एक दीवार में भी हल्की दरार आने की खबर है.

फॉरेसिंक टीम जांच में जुटी

धमाके का सटीक कारण और स्वरूप अभी पता नहीं चल सका है. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए सैंपल इकट्ठा किए हैं. गाजियाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं. जांच के दौरान दोनों संभावनाओं — किसी साजिश या फिर अचानक हुए हादसे — पर गौर किया जा रहा है.

पटाखा एसी से लगा और कंप्रेसर हटा, या कोई साजिश, जांच जारी

बताया जा रहा है कि वसुंधरा पुलिस चौकी के एक सब-इंस्पेक्टर और एक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव (जो ऑर्डर देने आया था) मौजूद थे. शुरुआती जांच के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि कोई पटाखा एसी में आकर लगा. जिससे एसी में आग लगी और कंप्रेसर फटा. हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. कही कोई साजिश तो नहीं है, इसे लेकर भी जांच चल रही है.
 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button