खबर

Ramayana Box Office Collection Day 2: धनतेरस पर रामायण पर हुई धनवर्षा, दूसरे दिन 200 करोड़ पार | Ramayana Box Office Collection Day 2 ranbir kapoor Ramayana on Dhanteras crosses 200 crore worldwide and 100 crore in india friday 2nd day 



Ramayana Box Office Collection Day 2: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे की 4000 करोड़ की रामायण का पहले दिन का कलेक्शन तो धुआंधार रहा. लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट ओपनिंग डे के मुकाबले देखने को मिली. हालांकि धनतेरस के शुभ अवसर पर फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ पार पहुंच गई. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ने हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई हासिल की. जबकि मलयालम में सबसे कम कमाई फिल्म ने दूसरे दिन हासिल की. वहीं इसी के साथ दूसरे दिन फिल्म ने 4,381,804 शोज की टिकट बेचीं. 

रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन 23,316 शोज से रामायण ने 48.05 करोड़ की कमाई हासिल की. इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ पहुंच गया. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 134.80 करोड़ हो गया. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो दूसरे दिन 35 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओवरसीज ग्रॉस 86.25 करोड़ पहुंचा. इसके बाद वर्ल्डवाइड कमाई 221.05 करोड़ हो गई है. 

ये भी पढ़ें- अलका याग्निक की पहला भोजपुरी गाना, 42 साल पहले भैया दूज को बनाया खास, पद्मा खन्ना की एक्टिंग ने जीता दिल

रामायण का दूसरे दिन 5 भाषाओं में कलेक्शन 

हिंदी में 35.50 करोड़ (19,859 शोज)
कन्नड़ में 5.15 करोड़ (904 शोज)
तेलुगू में 4.75 करोड़ (1,530 शोज)
तमिल में 1.50 करोड़ (577 शोज)
मलयालम में 1.15 करोड़ (446 शोज)

दूसरे दिन रामायण की कमाई में 25.9 प्रतिशत की गिरावट पहले दिन के मुकाबले देखने को मिली, जो 64.85 करोड़ थी. 

रामायण के बारे में 

रामायण दो पार्ट में बनी है, जिसका दूसरा भाग दीवाली 2028 पर रिलीज होगा. दोनों फिल्मों का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है. वहीं भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के रोल में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और रावण के रोल में यश नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुलप्रीत सिंह और शीबा चड्ढा अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.  

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड छठ गीत, पंचायत और ग्राम चिकित्साल्य के मेकर्स ने किया पॉपुलर, विशाल मिश्रा की आवाज का छाया जादू





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button