

हैदराबाद:
बिजनेस ट्रिप पर भारत आए एक अमेरिकी नागरिक की होटल के कमरे में शव मिला है. वो हैदराबाद के एक होटल साथी के साथ ठहरे थे. काफी देर तक फोन नहीं उठाने के बाद होटल स्टाफ ने मास्टर की से उनके कमरे में का दरवाजा खोला तो बेड पर शव पड़ा मिला. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मामला हैदराबाद के गाचीबौली स्थित मैरियट एग्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स (SLN टर्मिनस) के एक होटल कमरे में 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले. साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय की गाचीबौली पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मृतक की पहचान अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी मिशेल ब्रायन ली (Mitchell Brian Lee) के रूप में हुई है. वह 2 नवंबर को अपने बिजनेस पार्टनर डेविड के साथ बिजनेस ट्रिप पर हैदराबाद आए थे और दोनों होटल में ठहरे हुए थे.
फोन कॉल का जवाब नहीं देने पर होटल स्टाफ को हुआ शक
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ली होटल की 12वीं मंजिल पर स्थित कमरा संख्या 1218 में ठहरे हुए थे. 4 नवंबर की शाम से उन्होंने फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया था. उनसे बार-बार संपर्क करने की कोशिश नाकाम रहने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ. 5 नवंबर को शाम करीब 6:30 बजे होटल कर्मचारियों ने मास्टर चाबी की मदद से कमरा खोला. अंदर ली बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले.
पोस्टमार्टम के बाद कारणों का हुआ खुलासा
इसके बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, चिकित्सा कर्मियों ने पुष्टि की कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी. होटल प्रबंधन से सूचना मिलने के बाद गाचीबौली पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज किया. पुलिस ली की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है. मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा. मामले की आगे जांच जारी है.
यह भी पढ़ें – 6.78 करोड़ के जाली नोट जब्त, रामोजी फिल्म सिटी के पास से पकड़ाए आरोपियों ने कमरे में बना रखा था छापाखाना





