खबर

खाना रखते ही लग जाती हैं चींटियां? खाने को बचाने के लिए अपनाएं ये किचन हैक्स | Tips to get rid of ants in kitchen | Lal chiti kaise bhagaye


क्या आप भी किचन में थोड़ा सा खाना गिरा नहीं कि चींटियों के झुंड से परेशान हैं. दरअसल किचन में एक सबसे बड़ी समस्या जो हर घर में देखने को मिलती है, वो है चींटियां. काउंटर पर खाना रखा नहीं कि कुछ ही मिनटों में चींटियों की पूरी फौज वहां पहुंच जाती है. कभी दूध के बर्तन में, कभी मिठाई के डिब्बे में तो कभी रात की बची सब्जी और रोटी में. ​चींटियों की वजह से न सिर्फ खाना खराब होता है, बल्कि उसे कई बार फेंकना भी पड़ जाता है. 

अगर आप भी रोज़-रोज़ की इस समस्या से परेशान हो चुके हैं और बार-बार केमिकल वाला स्प्रे इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो टेंशन मत लीजिए. आपकी किचन में ही ऐसी कई चीज़ें मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप चींटियों को खाने से दूर रख सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन हैक्स के बारे में. 

खाने को चींटियों से कैसे बचाएं- (Khane Se Chiti Kaise Bhagaye)

​1. पानी की कटोरी- 

अगर आपके पास कोई ऐसी चीज़ है जिसे आप फ्रिज में नहीं रख सकते तो एक बड़ी और चौड़ी कटोरी लें. उसमें थोड़ा सा पानी भरें और उसके बीच में अपना खाने का बर्तन रख दें. पानी की वजह से चींटियां बर्तन तक नहीं पहुंच पाएंगी और आपका खाना एकदम सुरक्षित रहेगा.

​2. लौंग और दालचीनी- 

चींटियों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज़ होती है. कुछ चीज़ों की तेज़ गंध उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती. लौंग और दालचीनी उन्हीं में से हैं. चीनी के डिब्बे या मिठाई के डिब्बे के आसपास 4-5 लौंग रख दें. लौंग की महक से चींटियां डिब्बे के पास भी नहीं फटकेंगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

​3. सिरका- 

​सफेद सिरका चींटियों को भगाने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है. एक स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा सफेद सिरका मिलाकर मिक्स कर लें. खाना रखने से पहले किचन स्लैब या डायनिंग टेबल पर इसका स्प्रे करके कपड़े से पोंछ लें. सिरका चींटियों के फेरोमोन्स को खत्म कर देता है, जिससे वे भटक जाती हैं और खाने तक नहीं पहुंच पातीं.

​4. नींबू- 

नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड चींटियों को दूर रखता है. आप थोड़ा सा नींबू का रस पानी में मिलाकर पोछा लगा सकते हैं या टेबल पर पोंछा मार सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सावन व्रत में नहीं होगी प्रोटीन की कमी, फलाहार में शामिल करें ये 6 चीजें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button