
अक्सर पार्टी या किसी खास मौके पर लोग पैग लगाने से पहले यह नहीं सोचते कि उनकी मौजूदा सेहत या चल रही दवाइयों पर इसका क्या असर पड़ेगा. कई लोगों को लगता है कि एक-दो घूंट शराब से कुछ नहीं होता, लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ खास दवाइयों, बीमारियों और लाइफ के अलग-अलग फेजों में शराब की एक बूंद भी शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकती है.
जब हमारा लिवर दवाइयों को पचाने और बीमारी से लड़ने में लगा होता है, तब उसमें एल्कोहल डालना सीधे-सीधे जहर का काम करने लगता है. आइए विस्तार से समझते हैं कि किन 10 गंभीर हालातो में शराब पीने से बिल्कुल बचना चाहिए और डॉक्टर इसके बारे में क्या सलाह देते हैं.
1. क्या एंटीबायोटिक्स लेते वक्त शराब पी सकते हैं?
एंटीबायोटिक दवाओं के कोर्स के दौरान शराब पीना बहुत भारी पड़ सकता है. खासकर अगर आप सेफोटेटन, मेट्रोनिडाजोल या टिनिडाजोल जैसी दवाएं ले रहे हैं, तो शराब पीने से सिर में तेज दर्द, चेहरा एकदम लाल पड़ जाना, चक्कर आना, उल्टी होना और दिल की धड़कन अचानक बहुत तेज हो जाना जैसी खतरनाक दिक्कतें हो सकती हैं.

शराब के बाद कौन सी दवा नहीं लेनी चाहिए.
डॉक्सीसाइक्लिन या लाइनजोलिड जैसी एंटीबायोटिक्स पर शराब का असर यह होता है कि ये दवाएं ठीक से काम ही नहीं कर पातीं. हालांकि कुछ एंटीबायोटिक्स पर एल्कोहल का सीधा रिएक्शन नहीं दिखता, लेकिन ज्यादा शराब पीने से आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिससे शरीर इंफेक्शन से लड़ नहीं पाता और बीमारी लंबी खिंच जाती है.
2. डिप्रेशन और एंग्जायटी की दवाओं के साथ एल्कोहल
अगर आप डिप्रेशन या एंग्जायटी को ठीक करने के लिए एंटीडिप्रेसेंट्स खा रहे हैं, तो शराब आपकी परेशानी को कई गुना बढ़ा सकती है. एल्कोहल खुद दिमाग को सुस्त करता है, जिससे दवा का असर उल्टा हो जाता है और डिप्रेशन के लक्षण और गहरे हो सकते हैं.

Photo Credit: AI-Generated Image
- चक्कर आना और बहुत ज्यादा उनींदापन महसूस होना.
- शरीर का रिफ्लेक्स और सोचने-समझने की गति धीमी पड़ना.
- मूड में अचानक भारी उतार-चढ़ाव आना.
इसलिए ऐसी दवाइयों के साथ शराब छूने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात करें.
3. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में शराब
अगर आपको पहले से हाई बीपी की शिकायत रहती है, तो रोजाना या ज्यादा मात्रा में शराब पीना आपके बीपी को खतरनाक लेवल पर बढ़ा सकता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि अगर आप शराब कम कर दें या छोड़ दें, तो कुछ ही हफ्तों में ब्लड प्रेशर सुधरने लगता है.

क्या शराब से बीपी बढ़ता है?
अगर आप बहुत ज्यादा शराब पीते हैं, तो एकदम से अचानक शराब बंद न करें क्योंकि इससे शरीर में अचानक बीपी स्पाइक हो सकता है. डॉक्टर की निगरानी में धीरे-धीरे कम करना ही सबसे सेफ तरीका है.
4. बिना पर्चे वाली पेनकिलर (दर्द निवारक) दवाएं
सिरदर्द, बदन दर्द या बुखार के लिए लोग अक्सर पैरासिटामोल (एसिटामिनोफेन), एस्पिरिन या इबुप्रोफेन जैसी पेनकिलर्स मेडिकल स्टोर से लेकर खा लेते हैं. अगर आप कभी-कभार सामान्य हालत में थोड़ी शराब पीते हैं तो ज्यादा रिस्क नहीं होता.

क्या दर्द निवारक दवा लेते समय मैं शराब पी सकता हूं?
लेकिन अगर आप अक्सर पेनकिलर खाते हैं और ऊपर से शराब भी पी रहे हैं, तो यह सीधे आपके लिवर, किडनी और पेट की अंदरूनी परत को बर्बाद कर सकता है. इससे पेट में अल्सर और अंदरूनी ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है.
5. जब आप प्रेगनेंसी की प्लानिंग कर रहे हों
अगर आप और आपके पार्टनर बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं, तो शराब को पूरी तरह अलविदा कह देना चाहिए. महिलाओं में हल्की-फुल्की शराब भी कंसीव करने में रुकावट डालती है. यह पीरियड्स का चक्र बिगाड़ सकती है और ओव्यूलेशन में भारी परेशानी खड़ी करती है.

महीने में कितने दिन शराब पी सकते हैं?
यह बात सिर्फ महिलाओं पर ही नहीं, बल्कि होने वाले पिताओं पर भी लागू होती है. पुरुषों में शराब से सेक्स ड्राइव कम होती है, स्पर्म की क्वालिटी खराब होती है और नपुंसकता की समस्या भी आ सकती है.
6. सिर पर चोट या कन्कशन (Concussion) से रिकवरी
सिर में हल्की सी भी चोट लगने के बाद दिमाग को ठीक होने में वक्त लगता है. इस दौरान दिमाग बहुत ज्यादा नाजुक स्थिति में होता है. हल्की सी शराब भी दिमाग के ठीक होने की प्रक्रिया को धीमा कर देती है.

क्या डिप्रेशन में शराब पी सकते हैं?
चोट के बाद शराब पीने से नींद में खलल, याददाश्त में कमी और सेक्शुअल समस्याएं आ सकती हैं. सिर की चोट के बाद एल्कोहल का असर दिमाग पर दुगुनी तेजी से होता है, जिससे दोबारा गिरने या चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है.
7. फर्टिलिटी ट्रीटमेंट (IVF या GIFT) के दौरान
जो कपल्स आईवीएफ (IVF) या गिफ्ट (GIFT) जैसी तकनीकों के जरिए माता-पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए शराब सफलता की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है.

क्या मैं आईवीएफ उपचार के दौरान शराब पी सकती हूं?
- एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार, हफ्ते में सिर्फ चार ड्रिंक्स लेने वाली महिलाओं में सफल प्रेगनेंसी की दर काफी गिर गई.
- जब पति और पत्नी दोनों ने ही हफ्ते में 4-4 ड्रिंक लीं, तो सफल बच्चे के जन्म की संभावना और भी ज्यादा कम हो गई.
इसलिए फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के दौरान शराब से पूरी तरह दूरी बनाए रखना ही समझदारी है.
8. प्रेगनेंसी के दौरान शराब पीना
गर्भावस्था के दौरान शराब पीना बच्चे के जीवन के साथ खिलवाड़ करने जैसा है. जब एक गर्भवती महिला शराब पीती है, तो गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग तक शराब बहुत तेजी से पहुंचती है.

क्या आईवीएफ के दौरान शराब पीने से गर्भधारण करने की क्षमता कम होती है.
इससे बच्चे में फीटल एल्कोहल स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (FASD) हो सकता है, जिसके कारण बच्चे में जन्मजात शारीरिक और मानसिक विकृतियां आ जाती हैं. साइंस में शराब की ऐसी कोई सेफ लिमिट तय नहीं है जो प्रेगनेंसी में सुरक्षित मानी जाए, इसलिए इस दौरान शराब पूरी तरह छोड़ देनी चाहिए.
9. स्ट्रोक (लकवा) के बाद रिकवरी का समय
स्ट्रोक आने के बाद मरीज को खून पतला करने वाली दवाएं जैसे वारफेरिन दी जाती हैं. शराब इन दवाओं के असर को बिगाड़ सकती है. इसके अलावा स्ट्रोक के मरीजों में शराब के साइड इफेक्ट्स जैसे बोलने में लड़खड़ाहट, शरीर का संतुलन खोना और नींद न आना बहुत तेजी से उभरते हैं.

क्या शराब पीने से स्ट्रोक हो सकता है?
अगर किसी को ब्रेन हेमरेज (Hemorrhagic Stroke) हुआ है, तो उसे हफ्तों तक शराब के पास भी नहीं जाना चाहिए. अपने डॉक्टर से सलाह लिए बिना दोबारा शराब शुरू न करें.
10. ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) कराने वाली माताएं
स्तनपान कराने वाली मां जब शराब पीती है, तो एल्कोहल उसी मात्रा में मां के दूध में भी घुल जाता है जितने अनुपात में वह खून में मौजूद होता है. यह दूध पीने से नवजात शिशु का शारीरिक विकास रुक सकता है, मानसिक ग्रोथ प्रभावित हो सकती है और उसकी नींद का पैटर्न खराब हो जाता है.

स्तनपान और शराब: क्या इस दौरान शराब पीना ठीक है?
अगर कभी एक ड्रिंक ले भी ली जाए, तो कम से कम 2 से 3 घंटे बाद ही बच्चे को दूध पिलाना चाहिए ताकि शराब शरीर से बाहर निकल सके. ड्रिंक की मात्रा जितनी बढ़ेगी, दूध साफ होने में लगने वाला टाईम भी उतना ही बढ़ता जाएगा. तीन ड्रिंक्स का असर दूध में 6 से 8 घंटे तक रह सकता है.
कुल मिलाकर बात यही है कि आपकी सेहत और आपकी दवाइयां हमेशा शराब से ज्यादा जरूरी हैं. अगर आप किसी भी तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट या स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से सलाह लिए बिना शराब पीने की गलती कभी न करें.
FAQ –
Q. क्या एंटीबायोटिक लेते समय शराब पी सकते हैं?
कुछ एंटीबायोटिक्स के साथ शराब गंभीर रिएक्शन का कारण बन सकती है.
Q. क्या हाई BP के मरीज शराब पी सकते हैं?
ज्यादा शराब ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है और दवाओं के असर को प्रभावित कर सकती है.
Q. प्रेगनेंसी में शराब की सुरक्षित मात्रा कितनी है?
विशेषज्ञों के अनुसार गर्भावस्था में शराब की कोई सुरक्षित मात्रा तय नहीं की गई है.
Q. क्या दर्द की दवा के साथ शराब पीना सुरक्षित है?
कुछ पेनकिलर्स के साथ शराब लेने से लिवर, किडनी और पेट को नुकसान पहुंच सकता है.





