

सुरभि ज्योति बन गईं मां
Social Media
नई दिल्ली:
कुबूल है एक्ट्रेस सुरभि चंदना मां बन गई हैं. फाइनली उनकी खुशियों का सौगात उनकी बाहों में है. सुरभि ने ये गुड न्यूज शेयर करते इंस्टाग्राम पर एख पोस्ट लिखी. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, हमारी बेटी आ चुकी है और हमारे दिल प्यार और ग्रेटिट्यूड से भरे हुए हैं. एक्ट्रेस की इसपोस्ट पर उनके दोस्तों और फैन्स ने खूब बधाई दीं. हिना खान ने लिखा, माशाअल्लाह. राहुल शर्मा ने लिखा, बधाई हो. कृष्णा मुखर्जी ने लिखा, बधाई हो. एक फैन ने लिखा, बधाई हो हम तुम्हारे लिए बहुत खुश हो.
गोदभराई में हुआ था बड़ा जश्न
एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने हाल में अपने बच्चे के आने की खुशी में एक शानदार पार्टी रखी थी. इस पार्टी में उनके दोस्त और करीबी सभी मौजूद थे और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. बता दें कि सुरभि और सुमित ने फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. इस पोस्ट के साथ दोनों ने लिखा था, हमारे सबसे शानदार एडवेंचर की शुरुआत हो गई है. हमारा नन्हा प्यारा बच्चा जून में आ रहा है.
सुरभि और सुमित ने साल 2024 में शादी की थी. ये शादी एक हिल स्टेशन पर हुई थी जहां दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाने की कस्में खाई थीं. इस शादी से पहले सभी रस्में हुई जैसे की संगीत, सगाई सभी इवेंट्स की अपडेट एक्ट्रेस की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर मिली. अब इतनी बड़ी खुशी भी उन्होंने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की.
एंटरटेनमेंट से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें





