खबर

किसानों को किस तरह के लोन पर लगेगा केवल 3 प्रतिशत ब्याज, जानें क्या है शर्त, प्रक्रिया और कैलकुलेशन | Bihar Farmer loan at 3 percent interest know which loan conditionsm process and calculations



बिहार में किसानों को बड़ा तोहफा दिया गया है. अब किसानों को 3 लाख रुपये तक का लोन 3 प्रतिशत ब्याज पर दिये जाने का प्रावधान किया गया है. इसके लिए बिहार सरकार ने NABARD के साथ MOU साइन किया गया है. इसके तहत किसानों को कृषि लोन पर बिहार सरकार 1 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी देगी. हालांकि इसमें सभी कृषि लोन नहीं शामिल है. इसमें कुछ जरूरी कृषि लोन को शामिल किया गया है. जिस पर महज 3 प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा. हालांकि इस पर शर्त भी रखी गई है कि लोन अगर सही समय पर चुकाया गया तभी इस सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

क्या है 3 प्रतिशत ब्याज का कैलकुलेशन

आपको बता दें, सामान्य तौर पर कृषि लोन पर 7 प्रतिशत का ब्याज लगता है. केंद्र सरकार की ओर से कृषि लोन पर 3 प्रतिशत की सब्सिडी देती है. ऐसे में ब्याज का प्रभावी दर 4 प्रतिशत हो जाती है. वहीं अब बिहार सरकार किसानों को कृषि लोन पर 1 प्रतिशत का अतिरिक्त सब्सिडी देने जा रही है. ऐसे में किसानों के लिए इस लोन पर 3 प्रतिशत का ब्याज दर रह जाता है. लेकिन यह सारी सब्सिडी तभी मिलेगी जब किसान अपना लोन सही समय पर चुकाएंगे. वरना उन्हें 7 प्रतिशत की दर से ही ब्याज देना पड़ेगा.

वहीं यह भी कहा गया है कि सब्सिडी केवल 3 लाख रुपये तक के लोन पर ही दी जाएगी. 3 लाख रुपये से ज्यादा के लोन पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी. इस योजना में लघु, सीमंत और अन्य सभी श्रेणी के किसानों को शामिल किया गया है.

किसानों को किस लोन पर मिलेगी सब्सिडी

किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड लोन (KCC), फसल ऋण (Crop Loans) और अल्पकालिक कृषि उत्पाद ऋण पर 1 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी. बता दें KCC लोन फसलों की खेती, खाद, बीज और कीटनाशकों के खर्च के लिए 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता है. 

बता दें बिहार सरकार ने बिहार कृषि ऐप और फार्मर आईडी के जरिए रिजस्टर्ड किसानों को बिना लंबी कागजी प्रक्रिया के तुरंत डिजिटल KCC लोन देने की सुविधा शुरू की है.

किन किसानों को मिलता है लोन

बिहार के उन किसानों को लोन दिया जाता है जो वहां के स्थायी निवासी और रजिस्टर्ड किसान होते हैं. उनके पास खुद की खेती योग्य जमीन होनी चाहिए. किराए या बटाई पर खेती करने वाले किसान भी ज्वॉइंट लायबिलिटी ग्रुप बनाकर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो बिहार कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर किसानों को नहीं मिलेंगे 4000 रुपये, सरकार ने दी पूरी जानकारी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button