खबर

कार में घुस गया सांप तो क्या करें? घबराकर ये गलती बिल्कुल न करें, जानिए सुरक्षित तरीका | gadi mein ghus gaya saap to kya kare snake enters car what to do safe rescue tips


कार में सांप घुस जाए तो घबराहट होना स्वाभाविक है. कई लोग डर के कारण सांप को डंडे से भगाने, पकड़ने या मारने की कोशिश करने लगते हैं. लेकिन यही गलती खतरनाक हो सकती है. स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट के अनुसार, सांप आमतौर पर इंसानों पर हमला करने के इरादे से नहीं आते है. उन्हें अचानक छेड़ने या घेरने पर वे आत्मरक्षा में काट सकते हैं. इसलिए ऐसी स्थिति में सबसे पहले खुद को और परिवार को सुरक्षित रखना जरूरी है.

कार में सांप घुस जाए तो क्या करें सबसे पहले

स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट के अनुसार, सबसे जरूरी है कि इंसान और सांप के बीच सुरक्षित दूरी बनी रहे. अगर सांप कार के अंदर दिखाई दे तो तुरंत कार से बाहर निकलें और दरवाजे बंद कर दें. बच्चों और पालतू जानवरों को भी कार से दूर रखें. सांप को हाथ से पकड़ने या किसी सामान से कुरेदने की कोशिश बिल्कुल न करें.

Latest and Breaking News on NDTV

कार से सांप को क्या खुद से भगाना है सही?

अगर सांप घर, गैराज या कार में छिपा है तो उसे खुद निकालने की कोशिश करना जोखिम भरा हो सकता है. खासकर जब उसकी प्रजाति की पहचान न हो. ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग से संपर्क करनाा सुरक्षित विकल्प है. जिस जगह सांप दिखाई दिया है, वहां लोगों का आना-जाना रोक दें और उसे पकड़ने के लिए भीड़ न लगाएं.

ये भी पढ़ें- कलौंजी का तेल कैसे बनाएं? जानें घर पर बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए ब्लैक सीड ऑयल बनाने का सही तरीका

सांप कार के अंदर क्यों घुसते हैं

एक्सपर्ट ने बताया कि गाड़ियों के नीचे, टायरों और इंजन के आसपास अंधेरी और सुरक्षित जगह मिल जाती है. गर्मी से बचने के लिए भी सांप ऐसी जगहों में छिप सकते हैं. इसके अलावा कार के आसपास चूहे, छिपकलियां और मेंढक मौजूद हों तो शिकार की तलााश में सांप वहां पहुंच सकते हैं.

कार में सांप आने से कैसे बचें

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने बताया कि कार को लंबे समय तक सुनसान या झाड़ियों के पास खड़ा करने से बचें. पार्किंग की जगह साफ रखें और आसपास घास-झाड़ियां ज्यादा न बढ़ने दें. कार के नीचे चूहों या दूसरे छोटे जीवों की मौजूदगी पर भी ध्यान दें. लंबे समय से खड़ी कार को चलाने से पहले बााहर से एक नजर जरूर देख लें.

बिल्कुल न करें ये गलती

सांप को मारने, पकड़ने या उसके पीछे भागने की कोशिश न करें. इससे सांप डरकर हमला कर सकता है. अगर सांप दिखाई नहीं दे रहा लेकिन कार में मौजूद होने का शक है, तो कार चलाने के बजााय सुरक्षित जगह पर रहें और विशेषज्ञ की मदद लें. सांप को सुरक्षित तरीके से निकालना प्रशिक्षित व्यक्ति का कााम है.

ये भी पढ़ें- पहली बार बालों में कलर कर रहे हैं? बालों में कलर करवाते समय ये 5 गलतियां नहीं करें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button