

Capricorn Aaj Ka Rashifal 22 September 2026 | Makar Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV
Capricorn Tarot Card Horoscope 22 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी नए कार्य को लेकर बातचीत हो सकती है.इस कार्य में फायदा होने की स्थिति बने की संभावना नजर आ रही है.जरूरत से ज्यादा अनुशासन दूसरों के लिए परेशानी का कारण हो सकता है.व्यवहार में समय के मुताबिक लचीलापन रखें. बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें.उनकी मित्रता या संगति के बारे में जानने का प्रयास करें. परिवार में किसी के विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
अपने कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें व्यवसाय में बाजार की स्थिति जानते रहे. प्रतिस्पर्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.किसी के साथ दुर्व्यवहार न करें. कार्य क्षेत्र में किसी कर्मचारी की लापरवाही से कार्यों में रुकावट आ सकती है.इस समय कार्य को लेकर सजगता बनाए रखें. किसी के भरोसे को न तोड़े. दूसरों पर कार्य को लेकर निर्भर ना रहे.
स्वास्थ्य/Health
महिलाओं में स्त्री संबंधी परेशानी हो सकती है. गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे.
आर्थिक स्थिति/Finance
अपनी छोटी-छोटी बचत का उपयोग स्वर्ण आभूषण खरीदने में कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
परिवार की व्यवस्था पर नजर बनाए रखें. बहन की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित होंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें





