मध्य प्रदेश

कांगड़ा: देहरा में कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा 3500 रुपये का चालान


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित देहरा के व्यस्त हनुमान चौक पर सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी करना एक कार चालक को भारी पड़ गया. यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना और दूसरों की जान जोखिम में डालने पर पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए वाहन चालक का ₹3500 का चालान किया है. यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक सख्त संदेश है जो सड़कों पर रील बनाने और स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आते.

जानकारी के अनुसार, एक हरियाणा नंबर की कार (HR98T-12) में सवार कुछ लोग बीच सड़क पर खतरनाक करतब दिखा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार के बोनट और छत पर एक महिला बैठी हुई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर सफर कर रहा था. यह लापरवाही भरा स्टंट न केवल उनके लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा बन सकता था.

योग दिवस पर शिमला में भव्य आयोजन, रिज मैदान में राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने किया योगासन

पुलिस को देखकर भागा, CCTV ने खोला राज

मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की नजर जब इस स्टंटबाजी पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत वाहन को रोकने का प्रयास किया. लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया. हालांकि, चालक की यह चालाकी ज्यादा देर काम नहीं आई. देहरा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर उसे ट्रेस कर लिया गया.

सड़क कोई स्टंट का मंच नहीं: पुलिस की अपील

वाहन की पहचान होने के बाद देहरा पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act) के विभिन्न प्रावधानों के तहत वाहन चालक का ₹3500 का चालान किया है. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क पर स्टंटबाजी, सोशल मीडिया के लिए रील बनाने या यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही, पुलिस ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि “सड़क को स्टंट का मंच न बनाएं. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.”

Himachal News: 24 जून तक देनदारियां नहीं दी तो 25 जून से चक्का जाम, HRTC कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button