खबर

एकनाथ शिंदे ने रात को ही लिख दी थी उद्धव खेमे में बगावत की पूरी स्क्रिप्ट, वीडियो कॉल में क्या हुआ | how Eknath shinde writes script of mps rebellion in uddhav Thackeray shivsena


नई दिल्ली/मुंबई:

उद्धव ठाकरे गुट को जिस बात का डर था, वही हुआ। संसद भवन में बुलाई गई उद्धव सेना के लोकसभा सांसदों की मीटिंग में 6 सांसद नहीं पहुंचे। इस मीटिंग में कुल तीन लोकसभा सांसद ही पहुंचे और एक राज्यसभा सांसद मौजूद रहे। उद्धव सेना के 9 सांसद ही हैं और ऐसे में यदि 6 गैरहाजिर रहे तो फिर साफ है कि दो तिहाई सदस्य बगावत के लिए तैयार हैं और पार्टी पर नए सिरे से टूट का खतरा है। इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इन बागी सांसदों के साथ एकनाथ शिंदे ने बुधवार की रात को ही बगावत की स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी। उन्होंने ऑनलाइन मीटिंग की थी, जिसमें वह सांसदों से जुड़े थे। 

सूत्र का कहना है कि यह ऑनलाइन मीटिंग लगभग 30 से 35 मिनट तक हुई। बैठक कानूनी दिक्कतों के बारे में थी, जिसमें एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि कोई भी समस्या नहीं होगी। बैठक में सांसदों ने कहा था कि यदि हम पाला बदलते हैं तो फिर हमारी सदस्यता खतरे में आ जाएगी। ऐसा हुआ तो क्या होगा। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे ने उनके सवाल पर साफ कहा कि यदि आपकी एकजुटता कायम रही तो पार्टी ही टूटने की स्थिति में होगी और आपकी सदस्यता भी बच जाएगी। उन्होंने कहा कि हम कानूनी तौर पर पूरी मदद करेंगे। इसके बाद ही सांसद राजी हुए कि वह उद्धव खेमे की ओर से बुलाई मीटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे।

संजय राउत और अरविंद सावंत मनाने में रहे फेल

सांसदों से संपर्क करने की जिम्मेदारी संजय राउत और अरविंद सावंत को सौंपी गई थी, लेकिन वे उन्हें राजी करने में असफल रहे। अरविंद सावंत द्वारा बुलाई गई सांसदों की बैठक की पूरी जानकारी उद्धव ठाकरे को दे दी गई है। बैठक में 6 सांसदों के अनुपस्थित रहने के बारे में उद्धव ठाकरे को फोन पर सूचित कर दिया गया है। अनुपस्थित सांसदों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए, इस पर अब चर्चा चल रही है। 

यह भी पढ़ें: अच्छे-अच्छों को ठंडा किया है… उद्धव गुट की मीटिंग से पहले एकनाथ शिंदे सेना का क्या इशारा

गैरहाजिर रहे सांसदों को नोटिस देगी उद्धव सेना

फिलहाल जानकारी मिली है कि मीटिंग में गैरहाज़िर रहने वाले सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। शिवसेना ठाकरे ग्रुप के लीडर अरविंद सावंत ने संसदीय की मीटिंग बुलाई थी। ठाकरे ग्रुप ने अब इस मीटिंग में गैरहाज़िर रहने वाले सांसदों के खिलाफ़ लीगल ऐक्शन लेने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि गैरहाजिर रहे गुट की संख्या दो तिहाई होने के चलते कानूनी ऐक्शन में सफलता मिलना मुश्किल ही है। 

उद्धव सेना के ये सांसद नहीं रहे मीटिंग में मौजूद

– संजय देशमुख – यवतमाल-वाशिम

– संजय दीना पाटिल – मुंबई नॉर्थ-ईस्ट

– संजय जाधव – परभणी

– नागेश पाटिल अष्टीकर – हिंगोली

– भाऊसाहेब वाकचौरे – शिरडी

– ओमराजे निंबालकर – धाराशिव

यह भी पढ़ें: शिवसेना में बगावत- उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, छह सांसद मीटिंग में नहीं पहुंचे

लेखक के बारे में

img

डॉ. सूर्यप्रकाश

Deputy Editor

पत्रकारिता में डेढ़ दशक का अनुभव रखने वाले डॉ. सूर्यप्रकाश एनडीटीवी डिजिटल में डिप्टी एडिटर हैं. राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं भारतीय संस…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button