खबर

उसे मार दिया… पूर्व प्रेमिका का कत्ल कर मंगेतर को किया फोन, सनकी आशिक ने उठाया एक और खौफनाक कदम | nashik angry young man killed his ex-girlfriend and informed her fiance



नासिक:

नासिक में हत्या और आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. नासिक में साहिल लवहारे नाम के एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका वैष्णवी की हत्या कर दी और उसके बाद उसके मंगेतर को फोन किया. युवक ने कहा कि ‘वैशु को उसने मार दिया है’ इसके दो घंटे बाद ही साहिल ने खुद भी आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि साहिल अपनी पूर्व प्रेमिका के किसी और से शादी तय करने को लेकर नाराज था. ऐसे में उसने यह हैरान करने वाला कदम उठाया है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.  

नासिक के इंदिरानगर इलाके की घटना

यह घटना नासिक के इंदिरानगर  की बताई जा रही है. जहां 26 साल के साहिल अशोक लव्हारे ने अपनी पूर्व प्रेमिका को मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली. इस मामले की वजह लिव-इन रिलेशनशिप और ब्रेकअप बताया जा रहा है. साहिल जलगांव जिले की रहने वाली वैष्णवी नाम की लड़की से प्यार करता था. दोनों यवतमाळ के उमरखेड में एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे. लेकिन बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया. इसके बाद वैष्णवी पढ़ाई के लिए नासिक आ गई और इंदिरानगर में एक पेइंग गेस्ट में रहने लगी. इसी बीच वैष्णवी के परिवार ने नासिक में ही काम करने वाले एक युवक से उसकी शादी तय कर दी थी. खास बात यह है कि वैष्णवी ने अपने मंगेतर को साहिल की पूरी जानकारी दे दी थी. उसके बाद ही दोनों की शादी तय हुई थी. 

ये भी पढ़ेंः 7 साल पुरानी लव स्‍टोरी में रोड़ा बना तांत्रिक पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कटवाया सिर

साहिल ने रची पूरी साजिश 

जब साहिल को इस बात की जानकारी मिली की वैष्णवी किसी दूसरे युवक से शादी करने वाली है तो वह नाराज हो गया. साहिल यवतमाळ से करीब 516 किलोमीटर का सफर तय कर नासिक पहुंचा और यहां हर दिन वैष्णवी को फोन करके परेशान करने लगा, वह उस पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था. शुक्रवार की रात को उसने वैष्णवी को बातचीत का बहाना करके नासिक के वनसंपदा गार्डन के पास बुलाया जहां दोनों के बीच जमकर बहस हुई. इस दौरान साहिल ने वैष्णवी के मंगेतर को फोन लगा दिया. वह दोनों की बहस सुन रहा था. वैष्णवी ने जब साहिल की बात को मानने से मना कर दिया तो उसने गुस्से में आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.  

‘वैशू फिनिश्ड’ मंगेतर को फोन पर कहा 

इसके बाद साहिल ने वैष्णवी के मंगेतर से फोन पर कहा कि ‘वैशू फिनिश्ड, मैंने उसे आज खत्म कर दिया. तू कहां है और तुझे यहां पहुंचने में कितना वक्त लगेगा ?’ यह सुनकर मंगेतर तुरंत घटनास्थल की तरफ भागा. लेकिन तब तक वैष्णवी की जान जा चुकी थी. वैष्णवी को देखकर लोग जुटने लगे इतने में साहिल मौके भाग निकला. इस घटना के 2 घंटे बाद पुलिस को जानकारी मिली की एक युवक का शव लटका हुआ है. जांच पड़ताल में यह शव साहिल का पाया गया. नासिक पुलिस का मानना है कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने मंगेतर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ेंः  IT इंजीनियर ने किया सुसाइड, चिता जलने से पहले प्रेमी से शादी, मंगलसूत्र पहनने की ख्वाहिश थी, उसी के गांव में अंतिम संस्कार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button