खबर

उत्तर-पश्चिम चीन के टूरिस्ट स्पॉट पर अचानक आई बाढ़ से 10 लोगों की मौत, 23 घायल | Flash flood at northwest China tourist site kills 10 injures 23 says state media



रविवार को उत्तर-पश्चिम चीन के एक टूरिस्ट स्पॉट पर भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए. सरकारी ब्रॉडकास्टर CCTV ने बताया कि गांसु प्रांत के डिंग्शी शहर के वेइयुआन काउंटी में एक खूबसूरत जगह पर कुछ कैंपर्स अचानक आई पहाड़ी बाढ़ (माउंटेन टॉरेंट) में फंस गए. यह बाढ़ कम समय में हुई भारी बारिश के कारण आई थी.

कैंपिंग के लिए प्रमुख जगह

CCTV की एक पिछली रिपोर्ट में इस घटना वाली जगह की पहचान दक्षिणी गांसु के ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाकों में स्थित शुआंगशिमेन सीनिक एरिया के तौर पर की गई थी. यह जगह बीजिंग से लगभग 1,200 किलोमीटर (745 मील) दक्षिण-पश्चिम में है.  शुआंगशिमेन अपनी प्राकृतिक पत्थर की मेहराबों (आर्च), ऊंचे पहाड़ी घास के मैदानों और पहाड़ी झरनों के लिए जाना जाता है. यह गर्मियों में कैंपिंग के लिए एक लोकप्रिय जगह है. CCTV ने कहा, “घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और 174 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.”

टाइफून ‘नौल’ के कारण रेड अलर्ट

रविवार सुबह टाइफून ‘नौल’ के तट से टकराने के बाद दक्षिणी चीन के बड़े इलाकों में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. गांसु के कुछ हिस्सों में भी रविवार को भारी बारिश हुई और पूरे प्रांत में स्थानीय अधिकारियों ने मौसम संबंधी अलर्ट जारी किए. चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चक्रवात ‘नौल’ के गुआंगदोंग प्रांत में तट के करीब पहुंचने के मद्देनजर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है जो देश की चक्रवात चेतावनी प्रणाली में सबसे उच्च स्तर की चेतावनी है. राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार देर रात जारी चेतावनी में कहा कि इस वर्ष के 12वें चक्रवात ‘नौल’ के दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत के तट से टकराने का अनुमान है. 

नौल तो शांत हो गया पर भारी बारिश के आसार

दक्षिणी चीन के तट पर टकराने और तेज हवाओं व भारी बारिश के साथ आगे बढ़ने के बाद, रविवार को टाइफून ‘नौल’ कमजोर पड़कर ट्रॉपिकल स्टॉर्म (उष्णकटिबंधीय तूफ़ान) में बदल गया. चीन के मौसम विभाग का अनुमान था कि दक्षिणी ग्वांगडोंग और दक्षिण-पूर्वी फुजियान प्रांतों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, रविवार तक ग्वांगडोंग प्रांत में सुरक्षा के लिए 8,01,000 से ज्यादा लोगों को दूसरी जगहों पर पहुंचाया गया था.

यह भी पढ़ें-

दक्षिण चीन सागर में वियतनाम का एक जहाज डूबा, 62 लोग थे सवार, अब तक 45 को बचाया गया

चीन में बाढ़ से सड़कों पर तैरने लगे सैंकड़ों जहरीले सांप, ये वीडियो देख सहम जाएंगे




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button