खबर

इंजीनियरिंग का क्रेज बरकरार! JEE Main 2027 में रिकॉर्ड 13.96 लाख आवेदन, देखें पिछले चाल साल के आंकड़े | JEE Main 2027 record applications 13.96 lakh students last date november 26 details



इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2027 के जनवरी सेशन ने इस बार आवेदनों के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 13.96 लाख छात्रों ने अपना फॉर्म और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. पिछले साल यानी जनवरी 2026 सेशन में ये आंकड़ा 13.55 लाख था, यानी पिछले साल के रिकॉर्ड टूट चुके हैं. अभी ये संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि छात्र 500 रुपये लेट फीस के साथ गुरुवार, 26 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

एक्सपर्ट ने बताया अच्छा संकेत

NTA ने बताया है कि अब तक कुल 15.69 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिनमें से 13,96,007 लाख छात्रों की फीस जमा हो चुकी है और उनका आवेदन फाइनल माना गया है. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा का कहना है कि जेईई-मेन में छात्रों की इतनी बड़ी संख्या भारतीय इंडस्ट्री के लिए एक सकारात्मक संकेत है. देश में ‘मेक इन इंडिया’ को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे और काबिल युवा इंजीनियरों की जरूरत है, ऐसे में छात्रों का इंजीनियरिंग की तरफ बढ़ता रुझान काफी उत्साहजनक है.

टूट गए पुराने सारे रिकॉर्ड

देव शर्मा ने बताया कि इस बार पिछला रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं, इसे लेकर जो भी अटकलें लगाई जा रही थीं, उन पर अब विराम लग गया है. जनवरी 2027 सेशन के सफल आवेदकों ने पिछले सभी वर्षों के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है.

पिछले 4 साल के जनवरी सेशन के आंकड़े:

जनवरी 2027 सेशन: अब तक 13.96 लाख सफल आवेदन (परीक्षा में शामिल होने वालों की संख्या जनवरी में परीक्षा के बाद सामने आएगी)
जनवरी 2026 सेशन: 13.55 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 13.04 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे.
जनवरी 2025 सेशन: 13.11 लाख आवेदन आए थे और 12.58 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी.
जनवरी 2024 सेशन: 12.21 लाख छात्रों ने फॉर्म भरा था, जिनमें से 11.70 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.

26 नवंबर आखिरी तारीख

जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है. हालांकि आवेदन करने के लिए 500 रुपये की लेट फीस भी देनी होगी. इसके बाद एनटीए की तरफ से जो आंकड़ा जारी किया जाएगा, वो 14 लाख से ज्यादा का हो सकता है. 

यह भी पढ़ें | JEE Main में बचे हैं सिर्फ इतने दिन, एक्सपर्ट ने बताया कौन सी 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

यह भी पढ़ें | JEE Main की तैयारी के लिए NTA ने जारी किए पिछले साल के क्वेश्चन पेपर, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button